×

HIV case Lockdown: असुरक्षित यौन संबंधों के कारण लॉकडाउन के दौरान HIV के मामले बढे, ये राज्य एक नंबर पर

HIV case Lockdown: लॉकडाउन के दौरान असुरक्षित यौन संबंध के कारण 2020-21 के बीच एड्स के 85,268 मामले सामने आए।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Monika
Published on: 29 April 2022 6:45 AM GMT
HIV case Lockdown
X

लॉकडाउन के दौरान HIV के मामले बढ़े (फोटो: सोशल मीडिया )

HIV case Lockdown: पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा कोरोना को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान असुरक्षित यौन संबंध (unsafe sex during lockdown) बनाने के कारण देश में एचआईवी के 85,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इस सूची में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। मध्य प्रदेश के नीमच के एक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर ने सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के माध्यम से डेटा मांगा था और उसके बाद यह जानकारी सामने आयी।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान असुरक्षित यौन संबंध के कारण 2020-21 के बीच एड्स के 85,268 मामले सामने आए। 10,498 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, इसके बाद आंध्र प्रदेश 9,521 मामलों के साथ है। कर्नाटक 8,947 एचआईवी मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है, इसके बाद मध्य प्रदेश 3,037 मामलों के साथ और पश्चिम बंगाल 2,757 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के अनुसार, असुरक्षित यौन संबंध के कारण होने वाले एचआईवी मामलों की संख्या में 2011-12 की तुलना में 2020-21 में काफी गिरावट आई है। 2011-12 में यह संख्या 2.4 लाख, 2019-20 में 1.44 लाख और 2020-21 में 85,268 थी।

एचआईवी के 85,000 से अधिक मामले

हालांकि, कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर ने कहा कि पिछले दस वर्षों में एड्स के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट के बावजूद, यह चिंताजनक है कि लॉकडाउन के दौरान असुरक्षित यौन संबंध के कारण एचआईवी के 85,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। यह एड्स पर अधिक जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story