×

Aankhon Ke Liye Upay: ज्यादा स्क्रीन टाइमिंग से आंखों में होता है दर्द तो आजमाएं ये 9 नुस्खे

Aankhon Ke Liye Upay: ज्यादा स्क्रीन पर टाइम गुजारने से आंखों में दर्द, जलन, भारीपन और ड्राइनेस की समसया बढ़ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप इन उपाय को आजमा सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 4 April 2024 10:39 AM GMT
ज्यादा स्क्रीन टाइमिंग से आंखों में होता है दर्द तो आजमाएं ये 9 नुस्खे
X

Home Remedies For Eye Pain (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Home Remedies For Eyes: आज के इस दौर में मोबाइल, टीवी और लैपटॉप जैसे उपकरण का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। ऑफिस में काम करने वाले लोगों के साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी काफी ज्यादा स्क्रीन पर टाइम गुजार रहे हैं। इसका सीधा असर उनकी आंखों पर पड़ता है, जिससे आंखों में दर्द (Aankhon Mein Dard), जलन, भारीपन और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आंखों की रोशनी भी कम होना शुरू हो जाती है। हर दिन ये प्रॉब्लम्स होने के बावजूद भी कुछ लोग अपनी तकलीफों को इग्नोर कर देते हैं, ये आदत आगे चलकर ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते ही आंखों में होने वाले दर्द और जलन का समाधान किया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Aankhon Mein Dard Ke Gharelu Upay) बताने जा रहे हैं, जिससे आप इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं।

आंखों में दर्द के लिए घरेलू उपाय (Aankhon Mein Dard Ke Liye Upay)

1- पानी के छींटें

अगर कंप्यूटर पर बहुत ज्यादा कम करके आंखें थक गई हों या फिर उनमें दर्द शुरू हो गया हो तो आंखों में पानी की छींटें मारने से काफी ज्यादा आराम मिलता है। ठंडा पानी आंखों को दर्द से आराम देने के साथ ही आपको ताजगी भी फील कराएगा। ऐसा आप दिन में 2–3 बार कर सकते हैं। इसके अलावा बर्फ से भी आंखों की सिंकाई करने पर आपको राहत मिल सकती है।

2- खीरा

आंखों में दर्द और थकान होने पर आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से आंखों को दर्द और सूजन से आराम मिलता है। खीरे के टुकड़ों को कुछ देर फ्रिज में ठंडा करने के बाद, इसे आंखों को रिलैक्स करने के लिए लगाएं। ऐसा करने से आप फ्रेश भी महसूस करेंगे। खीरे के अलावा आलू के टुकड़े भी इस परेशानी से राहत दिलाएंगे।

3- ठंडा दूध

आंख में दर्द और जलन होने पर ठंडा दूध राहत देता है। नहीं नहीं, इसे आंखों में डालना नहीं है बल्कि ठंडे दूध में रुई को भिगोकर, आंखों के ऊपर रखना है। ऐसा करने से आंखों की जलन कम हो जाएगी और दर्द से भी आराम मिलेगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- गुलाब जल

आंखों की इन समस्याओं से राहत पाने के लिए गुलाब जल भी एक पुराना उपाय है। यह नेचुरल प्रॉपर्टी से बना होता है, जो आंखों की जलन और सूजन को कम करने के साथ ही ठंडक प्रदान करता है। आप रात में सोने से पहले आंखों में दो बूंद गुलाब जल की डाल सकते हैं या रुई को गुलाब जल में भिगोकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर आंखों पर लगाकर लेट जाएं।

5- टी बैग

इसके अलावा आंखों के दर्द का घरेलू इलाज टी बैग से भी किया जाता है। इस्तेमाल किए हुए टी बैग को फेंकने की बजाय फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब भी आंखों में दर्द महसूस हो, इसे फ्रिज से निकालकर कुछ देर तक आंखों पर रखकर लेट जाएं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

6- मसाज

इस उपाय को आप ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे या फिर कहीं भी कर सकते हैं। अपनी उंगलियों से कुछ सेकंड के लिए आंखों की हल्की हल्की मसाज करें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आंखों में दर्द होने पर जेंटल मसाज करना बहुत असरदार है।

7- अच्छा खानपान

आंखों की अच्छी हेल्थ आपकी डाइट पर भी निर्भर करती है। इसलिए जरूरी है कि अपनी डाइट में आप ताजा फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज और नट्स जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, शामिल करें। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। यह आँखों के लिए लाभदायक होते हैं।

8- पलकों की एक्सरसाइज

लंबे समय तक स्क्रीन पर बैठे रहने से आंखों में दर्द और ड्राइनेस बढ़ सकती है। पलकों की एक्सरसाइज से इससे बचा जा सकता है। हर बीस मिनट में 20 सेकंड के लिए पलकों को धीरे से झपकाएं। ऐसा करने से आई ग्लैंड रिलैक्स होंगे और आंखों के दर्द में राहत मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

9- एक्सरसाइज

अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए नियमित तौर पर कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। अपने योग में आप अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम जैसे आसन शामिल कर सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

Shreya

Shreya

Next Story