×

गर्मी में नाक से खून आने की समस्या का कारण, लक्षण व उपाय

नाक से खून आने की समस्या खासतौर पर गर्मी के मौसम में होती है। आप घरेलू नुस्‍खे अपनाकर ब्‍लीडिंग को आसानी से रोक सकते हैं

Mrinalini Singh
Written By Mrinalini SinghPublished By Ashiki
Published on: 7 April 2021 9:55 AM GMT
nose bleeding
X

फाइल फोटो 

लखनऊ: गर्मी का मौसम वैसे तो बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन इसके साथ साथ हमें अपने स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। गर्मी में पानी की कमी न होने पाए और अपने शरीर से संबंधित कई चीज़ों का हमें ख़ास ख्याल रखना होता है। गर्मी के मौसम में कई प्रकार की समस्या जैसे की एलर्जी, धूप से कई बार चक्कर आने की समस्या,पानी की कमी, डिहाइड्रेशन आदि देखने को मिलती है।

इन दिनों खानपान पर दें विशेष ध्यान

इसलिए हमें गर्मी के मौसम में अपना ख़ास ध्यान रखना होता है। अपने खानपान का और अपने स्वास्थ्य का कि हम क्या चीज़ें खाएं क्या न खाएं इसीलिए हमें बहुत ध्यान से सब कुछ खाना पीना चाहिए, अपने खानपान का चयन बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। जरा सी अनदेखी हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है और कई तरह की परेशानियों का समना भी करना पड़ सकता है।

जिसमें से एक समस्या है नाक से खून आना। कभी कभी बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी समस्या हो जाती है। जब इंसान के शरीर में गर्मी जादा हो जाती है, या फिर ख़ाने में जादा गरम चीजें खा लेते हैं, तो नाक से खून आने लगता है। इसे हम घर पर घरेलू तरीक़े से तुरंत रोक सकते हैं। आज हम बात करेंगे इन्ही कुछ घरेलू नुस्ख़ों की जिनको अपनाने से नाक की ख़ून आने की समस्या को ख़त्म कर सकते हैं।

उपाय

  1. प्याज़ का रस - प्याज़ के रस को निकाल कर रुई में डुबो कर नाक पर जिधर से खून आ रहा हो उधार लगाये तो नाक से खून आना बंद हो जाता है।
  2. ऐपल साइडर विनेगर- इसमें रुई को भिगोकर लगायें। इससे 5 मिनट में खून का बहना बंद हो जायेगा।
  3. बर्फ़ से सिकाई- जब आपको नाक से खून आ रहा हो तो प्रभावित जगह पर बर्फ़ से सिकाई करने पर तुरंत आराम मिलता है।

क्या करना चाहिए और क्या नहीं

  • इसके अलावा आपको सिर को ऊपर की तरफ़ ख़्याल रखना चाहिए।
  • गर्म तासीर वाली चीजें जादा नहीं खाना चाहिये।
  • पानी खूब अच्छी मात्रा में पीना चाहिये।
  • Liquid Food को प्राथमिकत देनी चाहिए।
Ashiki

Ashiki

Next Story