×

डिमेंशिया की है दिक्कत? तो जानिए उन पोषक तत्वों के बारे में जो करते हैं Memory Enhance

डिमेंशिया में होने वाले बदलाव स्मृति, सोच, आचरण तथा मनोभाव को प्रभावित करते हैं।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 27 March 2022 11:54 AM GMT
डिमेंशिया की है दिक्कत? तो जानिए उन पोषक तत्वों के बारे में जो करते हैं Memory Enhance
X

Memory Enhancement: कहना और भूल जाना, कुछ रख कर भूल जाना, कुछ ढूंढते हुए यहीं भूल जाना की क्या ढूंढ रहे थे, थोड़े देर पहले सुनी बात को अचानक भूल जाना? क्या ये सब आपके साथ हो रहा? तो घबराने की जरूरत नहीं, यह किसी बड़ी बिमारी का संकेत नहीं बस बढ़ती उम्र के साथ कमजोर याददाश्त का संकेत हो सकता है। डिमेंशिया में होने वाले बदलाव स्मृति, सोच, आचरण तथा मनोभाव को प्रभावित करते हैं।

तनाव, चिंता, काम का बोझ, असंतुलित जीवनशैली और खानपान आपके मस्तिष्क पर असर डालते हैं। धीरे धीरे आपको कुछ भी याद रखने में दिक्कत होने लगेगी। शुरुआत में ये बातें आम सी लगेंगी, लेकिन धीरे से ये बड़ा रूप भी ले सकती हैं। और इस क्षति से बचने के लिए अच्छे आहार की जरूरत है, तो चलिए जानते हैं वो क्या है-

मछली-

मछली में ओमेगा-3 पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। ओमेगा-3 युक्त पदार्थ अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। कई अध्ययनों का कहना है कि हेल्दी ब्रेन के लिए मछली एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए रोज़ नहीं लेकिन हफ्ते में एक बारे मछली का सेवन जरूर करना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स-

फाइबर एंटीऑक्सीडेंट और वसा मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अखरोट काफी फायदेमंद होता है। सूखे मेवों अन्य फायदे भी हैं, यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी मेंटेन करता है। सूखे मेवे खाने से हृदय रोग का जोखिम भी कम होता है।

बैरीज-

फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व पके मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं और इनकी भरपाई बेरीज कर सकती हैं। डॉक्टर्स भी बैरीज का सेवन करने की सलाह देते हैं।

ध्यान दें- अगर अपनी स्थिति ज्यादा बिगड़ रही है तो डॉक्टर से परामर्श करें। अब कई दवाइयां मौजूद हैं, जिससे स्थिति सामान्य बनाई जा सकती है।


Sakshi Singh

Sakshi Singh

Next Story