×

Hybrid Meat Benefits: जानें हाइब्रिड मांस के स्वास्थ्य लाभ के बारे में, सेहत के लिए हैं फायदेमंद

Hybrid Meat Benefits: हाइब्रिड मांस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बहुत कम लोगों को ही इससे मिलने वाले फायदे के बारे में पता होगा। हाइब्रिड मांस सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

Anupma Raj
Published on: 4 Aug 2022 2:20 PM GMT
Health benefits of hybrid meat you may not know
X

Hybrid Meat (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Hybrid Meat Benefits: हाइब्रिड मांस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बहुत कम लोगों को ही इससे मिलने वाले फायदे के बारे में पता होगा। हाइब्रिड मांस में बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाले तत्व होते हैं। जबकि हाइब्रिड मांस के अलावा अन्य मांस में कई बड़ी बीमारियों के होने का खतरा रहता है। हाइब्रिड मांस पाचन के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल पर भी नियंत्रन रखता है।

नॉन वेजिटेरियन को इसका सेवन करना लाभदायक हो सकता है। जो लोग मुख्य रूप से मीट का सेवन करते हैं, उन्हें हाइब्रिड मांस का भी आनंद लेना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। हाइब्रिड मांस, मांस और सब्जियों जैसे बीज,मशरूम, और यहां तक कि पौधे प्रोटीन के मिक्सचर से बनता है। यह उन लोगों के लिए भी लाभदायक है जो कुछ अलग ट्राइ करने की चाह में हैं। बता दे कि पौधे आधारित मांस 'पशु उत्पादों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और अधिक टिकाऊ होते हैं। हालांकि इन मीट को बनाने के लिए कई तरह के अन्य उत्पादों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इनमें सोया, टोफू, कटहल, आलू स्टार्च, नारियल तेल, बीन्स, मेवा और बीज आदि शामिल हैं।

बता दे कि एक शोध के अनुसार पहले के मुकाबले अब लोगों ने जानवरों के मांस का सेवन कम कर दिया है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस बदलाव का कारण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोग नैतिक कारणों से तो कुछ लोग स्वास्थ्य कारणों से ऐसा कर रहें है। वहीं कुछ लोगों द्वारा यह कदम पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी उठाया जा रहा है। लोग सीधे जानवरों से उत्पादित पशु मांस की जगह हाइब्रिड मांस का उत्पादन करना पसंद कर रहे हैं। लेकिन वहीं कुछ लोगों के मन में यह भी संदेश है कि हाइब्रिड मांस सेहत के लिए अच्छा हैं भी या नहीं।

बता दे कि हाइब्रिड मांस सेहत पर अच्छा प्रभाव डालता है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह का फायदा मिलता है। हाइब्रिड मांस का सेवन करने से हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलता है। दरअसल हाइब्रिड में बहुत अधिक वसा और सोडियम जैसे हानिकारक तत्व नहीं होते,जो हृदय के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा हाइब्रिड मांस भी कई लोगों के सेहत से जुड़ी जोखिम को कम करने में मदद करता है। हाइब्रिड मांस कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक है। भले ही इसमें पौधों के तत्व पाए जाते हों, लेकिन हाइब्रिड मांस से मिलने वाला स्वाद बिल्कुल पारंपरिक मांस के समान ही होता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें शाकाहारी खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

हाइब्रिड मांस का भी सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि हाइब्रिड मांस का सेवन डॉक्टर से सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। बता दे कि कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story