×

Hypertension Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के ये 3 लक्षण जो कम देते हैं दिखाई, जिन्हें आपको जानना चाहिए

High Blood Pressure Symptoms: आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर आने लगते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लक्षण होते हैं, जो कम दिखाई देते हैं या कम लोगों को ही पता चल पता है।

Anupma Raj
Published on: 27 Aug 2022 1:52 AM GMT
High Blood Pressure Signs
X

High Blood Pressure (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

High Blood Pressure Symptoms: आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर आने लगते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लक्षण होते हैं, जो कम दिखाई देते हैं या कम लोगों को ही पता चल पता है। ऐसे में आपका जानना बेहद जरूरी हो जाता है उन लक्षणों के बारे के ताकि खुद को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाने में मदद मिल सके। आइए जानते हैं उन 3 लक्षणों के बारे में:

टखने में सूजन की समस्या

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर हार्ट अटैक की भी समस्या बढ़ने के चांस बहुत हो जाते हैं। दरअसल अगर आपको टखने में दर्द की समस्या है तो इसे इग्नोर ना करें, ये हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का लक्षण है। दरअसल हाई ब्लड प्रेशर टखनों में तरल पदार्थ का निर्माण कर सकता है, जिससे वे सूज जाते हैं। इसके लिए अपने पैरों को ऊपर उठाकर बैठने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छी हो जाती है और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई ब्लड प्रेशर में सूजन एक बड़ी समस्या का संकेत है। बता दे कि सूजन के लिए उचित उपचार की आवश्यकता होती है।

बार बार पेशाब लगना

हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में व्यक्ति को बार बार पेशाब लगता है, खासकर रात के समय ऐसा ज्यादा होता है। सर्वे में यह पाया गया कि रात में बहुत अधिक पेशाब करने की समस्या को अधिक नमक के सेवन और उच्च रक्तचाप से जोड़ा जा सकता है। दरअसल सर्वे के मुताबिक रात में पेशाब करने के लिए उठना उच्च रक्तचाप होने की 40% अधिक संभावना से जुड़ा था। इसलिए जरूरी है कम नमक का सेवन करना।

इरेक्शन होने में समस्या

हाई ब्लड प्रेशर रेड vessel के लेवल को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे arteries सख्त और संकीर्ण हो जाती हैं। इस समस्या को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है, जो शरीर में परिचालित ब्लड के फ्लो को कम कर देता है। इसका मतलब यह भी है कि लिंग में खून का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे कुछ पुरुषों के लिए इरेक्शन हासिल करना और उसे बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर इरेक्शन में बाधा डाल सकता है और किसी की भी यौन इच्छा को कम कर सकता है। इसलिए पुरुषों को अपने यौन स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता के बारे में अपने डॉक्टरों से सलाह लेना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जरूर से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story