Hookah vs Cigarettes: क्या सच में सिगरेट से कम नुकसानदायक है हुक्का? जानें एक्सपर्ट्स से

Hookah Side Effects In Hindi: आज के समय में युवा पीढ़ी जमकर हुक्का का सेवन कर रही है, वो भी ये सोचकर कि ये सिगरेट से कम हानिकारक है। लेकिन क्या सच में ऐसा है?

Network
Newstrack Network
Published on: 12 July 2024 5:00 AM GMT (Updated on: 12 July 2024 5:00 AM GMT)
Hookah vs Cigarettes: क्या सच में सिगरेट से कम नुकसानदायक है हुक्का? जानें एक्सपर्ट्स से
X

Hookah (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Hookah vs Cigarettes: आज के समय में युवाओं के बीच हुक्का (Hookah) का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। लगभग सभी रेस्टोरेंट, क्लबिंग में आपको लोग हुक्का पीते दिख जाएंगे। यहां तक कि शादी, पार्टी में भी इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। ज्यादातर युवाओं का यही मानना है कि हुक्का सिगरेट से कम नुकसानदायक (Hookah Side Effects) होता है। ऐसे में वह बिना फिक्र हुक्का का सेवन करते हैं। लेकिन क्या सच में हुक्का सिगरेट से कम हानिकारक (Is Hookah Less Harmful Than Cigarettes) होता है। आइए जानते हैं आखिर इसका सच क्या है।

क्या हुक्का के सच में हैं कम नुकसान?

जो लोग ये समझते हैं कि हुक्का सिगरेट से कम हानिकारक है तो उनके लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं होगी। क्योंकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हुक्का पीना सिगरेट पीने से ज्यादा सुरक्षित नहीं है और यह बात एक शोध में भी साबित हो चुकी है। शोध के मुताबिक, हुक्का के नुकसान (Hookah Ke Nuksan) सिगरेट पीने से कम नहीं हैं। बल्कि हुक्का पीना धूम्रपान के अन्य तरीकों की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। हुक्का पाइप में तम्बाकू सिगरेट से कम जहरीला नहीं होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हुक्का पीने वाले सिगरेट पीने वालों की तुलना में अधिक तंबाकू का धुंआ अंदर ले सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई बार में हुक्का पीता है तो कम से कम 30 मिनट या एक घंटे तक हुक्का पीता है। ऐसे में उनके शरीर के अन्दर लगातार कार्बन मोनोऑक्साइड जाता है जो कि सिगरेट (Cigarettes) से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा यह तंबाकू की लत का कारण भी बन सकता है।

बन सकता है कैंसर की वजह

हुक्का पीने के भी कई सारे नुकसान (Hookah Side Effects In Hindi) होते हैं और यह कैंसर के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है। शोध के मुताबिक, लोगों का यह सोचना गलत है कि पानी से धुएं के गुजरने से प्रदूषक तत्व छन जाते हैं और फेफड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। हुक्का सिगरेट की तरह ही मुख, फेफड़ा और ब्लड कैंसर का वाहक है। यही नहीं, यह हृदय रोग और धमनियों में थक्के जमने की समस्या की भी वजह बन सकता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इससे संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story