×

Jalne Par Gharelu Upchar: जलने पर तुरंत करें ये 6 घरेलू उपचार, नहीं पड़ेगी दवा की जरुरत

Home Remedies for Burns: अगर जलने पर घर में एंटीसेप्टिक क्रीम मौजूद न हो तो ये घरेलू उपचार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 March 2024 9:26 AM GMT
Jalne Par Gharelu Upchar: जलने पर तुरंत करें ये 6 घरेलू उपचार, नहीं पड़ेगी दवा की जरुरत
X

Home Remedies For Burns (Photo Credit- Social Media)

Home Remedies for Burns In Hindi: ऐसा अक्सर होता है कि घर के किचन में काम करते वक्त कभी-कभार आग, गर्म दूध, चाय या फिर गर्म बर्तन से हाथ जल जाता है। तो कभी जल्दबाजी में प्रेस या कोई अन्य काम करने से त्वचा जल जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को काफी ज्यादा दर्द और जलन का अनुभव होता है। लेकिन हर बार घर में जरूरी नहीं कि एंटीसेप्टिक क्रीम (Antiseptic Cream) उपबल्ध हो, जिसे जलने पर तुरंत लगाया जा सके। ऐसे में आप घर के ही कुछ सामान से जलन और दर्द से राहत पा सकते हैं। साथ ही इन घरेलू नुस्खों (Home Remedies) को करने से त्वचा पर फफोले भी नहीं होंगे। तो आइए जानते हैं कि जलने पर क्या घरेलू उपचार (Jalne Par Gharelu Upchar) करना चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जलने के प्रकार

जलने से बचने के उपाय जानने से पहले ये भी जान लीजिए कि जलने के कितने प्रकार (Types of Burns) होते हैं। इसे तीन भागों में बांटा जा सकता है। साथ ही यह जलने का घाव कितना गंभीर है, इस बात पर भी निर्भर करता है।

1- फर्स्ट डिग्री बर्न (First Degree Burn)

2- सेकंड डिग्री बर्न (Second Degree Burn)

3- थर्ड डिग्री बर्न (Third Degree Burn)

- फर्स्ट डिग्री बर्न

इसमें सिर्फ स्किन की बाहरी परत जलती है। जिससे त्वचा लाल हो जाती है और सूजन आ जाता है।

- सेकंड डिग्री बर्न

सेकंड डिग्री बर्न में स्किन की बाहरी और उससे ठीके नीचे की लेयर जल जाती है। ऐसे में त्वचा लाल हो जाती है और उसमें सूजन व दर्द होने के साथ ही उस पर फफोला पड़ जाता है।

- थर्ड डिग्री बर्न

इस प्रकार में स्किन की अंदरूनी परत जल जाती है। जिसके चलते त्वचा सफेद या काली हो जाती है और फफोले भी पड़ जाते हैं। थर्ड डिग्री बर्न में त्वचा सुन्न भी पड़ सकती है।

जलने पर घरेलू उपाय (Home Remedies for Burns)

अगर किसी भी वजह से आपके साथ ऐसा हादसा हो जाता है कि आपके शरीर का कोई अंग जल जाए तो उस पर तुरंत नीचे बताए जा रहे उपायों को आजमा सकते हैं। इन उपचार से जली हुई एरिया पर फफोले नहीं आएंगे और दर्द में भी आराम मिलेगा।

जलने पर टूथपेस्ट (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- टूथपेस्ट (Toothpaste)

टूथपेस्ट, जलने पर इस्तेमाल होने वाला एक बहुत पुराना नुस्खा है। अगर आप जल जाएं तो तुरंत जले हुए एरिया पर टूथपेस्ट लगा लें। इससे फफोले नहीं होंगे और त्वचा में हो रही जलन से भी राहत मिलेगी।

बर्फ (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- बर्फ (Ice)

घर की फ्रीज में तो बर्फ जमा ही होगी। अगर अचानक आपके साथ ऐसा हादसा हो जाए तो बर्फ जलन में आराम देने के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा। प्रभावित एरिया पर कुछ देर तक बर्फ आराम से लगाएं। इससे फफोले पड़ने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

जलने पर लगाएं एलोवेरा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- एलोवेरा (Aloe Vera)

आग से जलने पर एलोवेरा जेल को अच्छी तरह जले हुए प्रभावित एरिया पर लगाना चाहिए। इसे लगाने से जलन कम होगी और हीलिंग भी जल्दी होगी। इस प्रक्रिया को आप दिनभर में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।

आलू का रस (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- आलू का रस (Potato Juice)

जलने पर आलू के रस का इस्तेमाल भी एक पुराना नुस्खा है। आग से जलने पर आलू के रस का उपयोग आपको बहुत फायदा पहुंचा सकता है। इसके रस को प्रभावित जगह पर लगाने से होने वाले जलन में काफी आराम मिलेगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- टी बैग (Tea Bag)

टी-बैग यूज करने के बाद उन्हें फेंके नहीं, बल्कि फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसे कई तरह से यूज कर सकते हैं। जलने पर भी टी बैग का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। यह घाव को जल्दी भरने में मदद करता है और निशान पड़ने से भी रोक सकता है।

दूध (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

6- दूध (Milk)

ठंडे दूध में शहद और एलोवेरा जेल को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक इसे लगाकर रख सकते हैं और फिर इसे धो लें। जलने पर यह पेस्ट बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

नोट- अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक जल गई है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Shreya

Shreya

Next Story