×

Java Plum Benefits: जामुन खाने के हैं कई फायदे

जामुन में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। जामुन में आयरन, फास्फोरस, विटामिन सी, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है।

Anupma Raj
Published on: 4 July 2022 4:47 AM GMT
Java Plum Benefits: जामुन खाने के हैं कई फायदे
X

Java Plum (Image: Social Media)

Java Plum Benefits: गर्मियों के दिनों में जामुन बाजारों में खूब बिकता है। जामुन (Java Plum) में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।जामुन में आयरन, फास्फोरस, विटामिन सी, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। जामुन खाने से शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचता है। आइए जानते हैं जामुन खाने के फायदे

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने (Weight Loss) की सोच रहे हैं तो जामुन का सेवन जरूर करें। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकेगा। जामुन में बहुत कम कैलोरी होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) या शरीर में खून की कमी हो जाने पर जामुन का सेवन जरूर करें। रोज जामुन का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती। साथ ही पेट से जुड़ी समस्या भी खत्म हो जाती है। खून की कमी होने पर जामुन का सेवन जरूर करें।

मधुमेह में लाभदायक

मधुमेह (Diabetes) के रोगियों को जामुन का सेवन करना चाहिए। इसके लिए जामुन के बीज को सुखाकर पीस लें। इस पाउडर को खाने से मधुमेह में मदद मिलता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को जामुन का सेवन करना चाहिए।

दांतों के लिए बेहतर

दांतों और मसूड़ों के लिए जामुन का सेवन बहुत ही लाभकारी है। जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन करने से मसूड़ों से निकलने वाला खून भी बंद हो जाता है। इसके लिए जामुन की पत्तियों को सुखाकर टूथ पाउडर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिल के लिए लाभकारी

दिल को स्वस्थ रखने में जामुन भी अहम रोल निभाता है। दरअसल जामुन खाने से दिल से जुड़ी बीमारी और हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। जामुन में पोटेशियम मौजूद होता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story