×

Jet Lag Ka Asan Upchar: क्या आपको भी होती है जेट लैग की प्रॉब्लम, यहां है असरदार नुस्खा

Jet Lag Ka Upchar: आप में से बहुत से लोगों को जेट लैग की समस्या के बारे में नहीं पता होगा, आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल में बताने वाले हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 March 2024 6:22 AM GMT (Updated on: 30 March 2024 6:26 AM GMT)
Jet Lag Ka Upchar
X

Jet Lag Ka Upchar (Photo- Social Media)

Jet Lag Ka Upchar: आप में से बहुत से लोग "जेट लैग" का नाम शायद पहली बार सुन रहें होंगे, क्योंकि इस वर्ड का आमतौर पर ज्यादातर इस्तेमाल नहीं किया जाता। यदि आप कभी विदेशों की यात्रा करने गए होंगे तो यकीनन जेट लैग के नाम से वाकिफ होंगे, क्योंकि जेट लैग की समस्या ही उन लोगों को होती है, जो लोग ऐसे देश में घूमने जाते हैं, जहां का टाइम जोन भारत के टाइम जोन से अलग होता है। जी हां! आइए आपको आगे विस्तार से बताते हैं कि जेट लैग क्या होता है और आप इसे बचने के लिए क्या उपचार कर सकते हैं।

क्या होता है जेट लैग (What is Jet Lag)

देखिए! हर देश का टाइम जोन सेम नहीं होता। मान लीजिए भारत में अभी सुबह है तो वहीं दुनिया भर के कई देशों में रात होगी, वहीं कई देश कुछ घंटों से पीछे चल रहें होंगे। ऐसे में जब भारत का कोई व्यक्ति उन देशों में जाता है तो टाइम जोन अलग होने के कारण उसकी बॉडी को वहां के हिसाब से ढलने में थोड़ा समय लगता है। नए टाइम जोन के कारण हमारी बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है। ना सही से नींद आती है और ना ही भूख लगती है। सिर दर्द, नींद लगा रहना, घबराहट होना जैसी तमाम समस्याओं से वह व्यक्ति गुजरता है, इसी को जेट लैग कहा जाता है।


इसे करने से नहीं होगी जेट लैग की प्रॉब्लम (Jet Lag Upchar)

जेट लैग की प्रॉब्लम से वो व्यक्ति जरूर गुजरता है, जो इंडिया से बाहर दूसरे देशों में जाता है। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसे यदि आप फॉलो करेंगे तो ये समस्या मिनटों में दूर हो जायेगी। जी हां! बस आपको छोटा सा काम करना होगा। जैसे ही आप इंडिया के बाहर अमेरिका, कनाडा या किसी भी अन्य देश पहुंचें, सबसे पहले आपको बस 40 से 50 मिनट तक नंगे पाव धरती पे रहना है, इससे आपको जेट लैग नहीं होगा, क्योंकि ऐसा करने से आपकी बॉडी वहां के क्लॉक के मुताबिक सेटल हो जाएगी। तो अब से जब भी किसी दूसरे देश ट्रैवल कर रहें हों, तो हमारे द्वारा बताई गई इस रेमेडी को जरूर ध्यान में रखिएगा और किसी भी अन्य देश जाकर इसे फॉलो करिएगा, आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story