Junk Food Ke Nuksan: जंक फूड में यूज होने वाली ये चीजें सेहत के लिए बेहद खतरनाक

Junk Food Side Effects In Hindi: ये जानते हुए भी कि जंक फूड सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है, इसे खाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 July 2024 5:15 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 5:15 AM GMT)
Junk Food Ke Nuksan: जंक फूड में यूज होने वाली ये चीजें सेहत के लिए बेहद खतरनाक
X

Junk Food (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Fast Food Side Effects: आज के समय में लोगों का अनहेल्दी खानपान (Unhealthy Diet) की ओर रुझान काफी ज्यादा बढ़ गया है। बच्चों या बड़ों से उनके फेवरेट फूड पूछने पर कुछ बर्गर, पिज्जा, नूडल्स जैसे जवाब मिलते हैं। ये जानते हुए भी कि जंक फूड (Junk Food) सेहत के लिए कितना हानिकारक है, लोग इससे बचना बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं। बल्कि इसे खाने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी ही हो रही है। पेरेंट्स बच्चों को जंक फूड खाने से रोकने की बजाय उनके साथ ही इसका लुत्फ उठाने लग जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के फूड हेल्दी इसलिए नहीं होते क्योंकि उनमें शुगर, नमक और वसा की अत्याधिक मात्रा होती है। लंबे समय तक ऐसे खाने का सेवन करने से मोटापा, पेट की समस्याएं, त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

खतरनाक है इन चीजों का सेवन (Junk Food Side Effects On Health)

घर में बने खाने और बाहर की बनी चीजों में काफी ज्यादा फर्क होता है। पैकेट फूड, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, फास्ट फूड इन सभी खाद्य पदार्थ और पेय में यूज होने वाली चीजें इन्हें खाने के लिए नुकसानदायक बनाती हैं। आइए जानते हैं कि जंक फूड में यूज होने वाली उन 5 चीजों के बारे में जो सेहत के लिए खतरनाक साबित होती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- मैदा (Maida)

ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें बनाने में मैदा (Maida) का इस्तेमाल होता है। लेकिन ज्यादा मैदा का सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। सबसे पहले तो फाइबर (Fiber) की कमी से इसे पचाना मुश्किल हो जाता है। यह न केवल पाचन संबंधी समस्‍याएं पैदा करता है, बल्कि ज्यादा मैदा खाने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) में गड़बड़ी हो सकती है। साथ ही इससे ह्रदय रोग (Heart Diseases) और तनाव जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मैदा मोटापा (Obesity) के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

2- शुगर (Sugar)

जंक फूड और ड्रिंक्स में शुगर का भी काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जो हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने जैसी कई बीमारियों को न्योता दे सकती है। लंबे समय तक जंक फूड खाने से टाइप 2 डायबिटीज, हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इनका संभलकर ही सेवन करना चाहिए।

3- वसा (Fat)

फास्ट फूड में अक्सर पोषण की कमी और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। फास्ट फूड से मिलने वाली अतिरिक्त कैलोरी से वजन बढ़ सकता है। मोटापा के चलते अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ, डायबिटीज का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

4- मेयोनीज (Mayonnaise)

मेयोनीज भी एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल जंक फूड में काफी ज्यादा किया जाता है। लेकिन मेयोनीज खाना बिल्कुल भी सेहतमंद नहीं है। मेयोनीज में सैचुरेटेड फैट, एडेड ऑयल, कैलोरी बहुत अधिक होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। यह मोटापा भी बढ़ा सकता है। ऐसे में इसे खाने से बिल्कुल परहेज करें।

5- पाम ऑयल (Palm Oil)

पैकेट फूड, जंक फूड में ज्यादातर पाम ऑयल का यूज होता है। यह प्रकार का वसा होता है, जिसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। यह तेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। पाम ऑयल के बहुत ज्यादा सेवन से लिवर डैमेज होने का भी खतरा होता है। पाम ऑयल से भरपूर चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ना, मोटापा, दिल की बीमारी, डायबिटीज, कुछ प्रकार के कैंसर होने की संभावना होती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित होती है। इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story