×

Karonda Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं करौंदा का सेवन

Karonda Benefits: करौंदा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। जिन लोगों को खट्टी चीजें पसंद होती हैं उन्होंने इसका अचार, चटनी, मुरब्बा, जूस या सब्ज़ी जरूर खाई होगी।

Anupma Raj
Published on: 27 July 2022 3:58 AM GMT (Updated on: 27 July 2022 3:59 AM GMT)
Benefits of Karonda
X

Karonda (Image: Social Media)

Karonda Benefits: करौंदा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। जिन लोगों को खट्टी चीजें पसंद होती हैं उन्होंने इसका अचार, चटनी, मुरब्बा, जूस या सब्ज़ी जरूर खाई होगी। करौंदा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस होता हैं। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।

करौंदा खट्टा फल है जिसको अंग्रेजी मे क्रैनबेरी कहते हैं। यह सफेद, हल्के लाल और गुलाबी रंग के होते हैं। करौंदे को फल या सब्जी दोनों के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये गर्मियों के मौसम में होता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर चटनी, जैम और जूस के रूप में भी किया जाता है। करौंदा सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है क्योंकि इसमे एंटीबॉयटिक गुण पाया जाता है। इसके अलावा करौंदा को आयोडीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। करौंदा में कई विटामिन और मिनरल आदि पाए जाते हैं, जिसके कारण करौंदे के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं करौंदे के फायदे के बारे में

इम्यूनिटी बूस्ट

अगर आपको इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना है तो करौंदा का सेवन करें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। दरअसल करौंदे का इस्तेमाल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। साथ ही यह शरीर में बीमारियों से लड़ने में अहम रोल निभाता है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। इसलिए इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए करौंदा का सेवन कर सकते हैं।

पेट संबंधी परेशानी दूर

अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानी है तो करौंदा का सेवन करें। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्या से राहत मिल सकेगी। करौंदा के सेवन से कब्ज़, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही लूज़ मोशन जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। यह आंतो को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करता है। इसलिए पेट संबंधी परेशानी होने पर करौंदा का सेवन करें।

वजन कम

वजन कम करने की सोच रहें हैं तो करौंदा का सेवन करें। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगा। दरअसल करौंदा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और इससे आप ओवरइटिंग की समस्या से बच जाते हैं। इसलिए वजन कम करना चाहते हैं तो करौंदा का सेवन जरूर करें।

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल

अगर आप करौंदा का सेवन करते हैं तो आपको हार्ट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या नहीं होगी क्योंकि करौंदे की सब्जी या जूस शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेबल को कंट्रोल में रखता है, जिससे हृदय संबंधी परेशानियां दूर रहती है। साथ ही यह हाई बल्ड प्रेशर जैसी बीमारियों से राहत दिलाता है। तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी समस्या हैं तो आपको करौंदा का सेवन करना चाहिए।

हड्डी के लिए फायदेमंद

करौंदा के सेवन से हड्डी को मजबूत बना सकते हैं क्योंकि करौंदा में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिससे करौंदे के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इसलिए अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो करौंदे को डाइट में शामिल करना चाहिए।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story