TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Breast Cancer: पुरुषों में भी हो सकता है स्तन कैंसर, KGMU में कैंसर कार्डधारकों का होता है निःशुल्क उपचार

Male Breast Cancer : स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है। यह अधिकतर 50 से 75 वर्ष की आयु की महिलाओं में होता है।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 31 Oct 2021 1:02 PM GMT
breast cancer in men
X

पुरुषों में स्तन कैंसर (फोटो- सोशल मीडिया)

 

Male Breast Cancer : केजीएमयू के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि "स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है। यह अधिकतर 50 से 75 वर्ष की आयु की महिलाओं में होता है। घर में यदि कोई बुजुर्ग पहले इसका शिकार हो चुका है, तो यह कम उम्र में भी हो जाता है।"

उन्होंने बताया कि इसकी मैमोग्राफी से स्क्रीनिंग की जा सकती है। डे-केयर प्रक्रिया भी मददगार है। डॉ. बिपिन पुरी ने कहा कि शुरुआत में केवल सर्जरी से काम चल जाता है। जेनेटिक टेस्टिंग से खतरों के बारे में पता लगता है। वहीं, अगर स्तनपान ना कराया जाए तो खतरा अधिक हो सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य:-
Breast Cancer Causes

• स्तन कैंसर माहिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है।

• यह अधिकतर 50 से 75 वर्ष की आयु की महिलाओं में होता है।

• पारिवारिक इतिहास होने पर यह कम उम्र में भी हो जाता है।

• मैमोग्राफी से स्क्रीनिंग की जा सकती है।

• डे-केयर प्रक्रिया।

• शुरुआत में केवल सर्जरी से काम चल जाता है।

फोटो- सोशल मीडिया

• जेनेटिक टेस्टिंग से खतरों के बारे में पता लग जाता है।

• स्तनपान ना कराने पर खतरा अधिक।

• मोटापे से खतरा अधिक।

• घर में मेल ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास होने पर खतरा अधिक।

पुरुषों में भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर
Breast Cancer in Men

एंडोक्राइन सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो आनंद मिश्रा ने बताया कि यह पुरुषों में भी हो सकता है। वहीं, प्रति कुलपति प्रो विनीत शर्मा ने जंक फूड से बचने और नियमित रूप से व्यायाम करने पर जोर दिया।

कैंसर कार्डधारकों का होता है निःशुल्क उपचार
Cancer Ka Free Treatment

रेडियोथेरेपी विभाग से डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि स्तन कैंसर की हर श्रेणी का उपचार उपलब्ध है। इस कैंसर में रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, सर्जरी, हार्मोनल थेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी दी जाती हैं। कैंसर कार्ड धारकों को यह सब सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती है।

राजधानी के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में स्तन कैंसर (Breast Cancer) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेडियोथेरेपी और एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से यह प्रोग्राम हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) डॉ बिपिन पुरी (KGMU VC Dr. Bipin Puri) ने स्तन कैंसर के बारे में कुछ तथ्य बताए।इस कार्यक्रम का संचालन डॉ दीप्ति और डॉ शिउली द्वारा किया गया। इसमें डॉ शालिनी गुप्ता, डॉ पूजा, डॉ कुशाग्र, डॉ गीतिका, डॉ चंचल, डॉ कुलरंजन, डॉ मृणालिनी, डॉ नीलम, डॉ ईशा, डॉ. रचना और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story