×

इन सब्जियों के ज्यादा सेवन से होता है किडनी स्टोन का खतरा, जानें और भी कई हैं इसके कारण

Kidney Stone: खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी से संबंधित समस्याएं भी तेजी से बढ़ती है। जिससे किडनी स्टोन का भी खतरा बढ़ जाता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 9 Feb 2024 2:57 AM GMT
इन सब्जियों के ज्यादा सेवन से होता है किडनी स्टोन का खतरा, जानें और भी कई हैं इसके कारण
X

Kidney Stone: स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है सही खानपान और लाइफस्टाइल। लेकिन तेजी से बढ़ती अनहेल्दी डाइट के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी से संबंधित समस्याएं भी तेजी से बढ़ती है। जिससे किडनी स्टोन का भी खतरा बढ़ जाता है। किडनी में पथरी होने पर दर्द काफी ज्यादा होने लगता है। इसके अलावा भी कई कारण और लक्षण होते हैं। तो आइए जानते हैं किडनी स्टोन होने का कारण

किडनी स्टोन होने का कारण (Kidney Stone Causes):

खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान के के कारण किडनी में स्टोन का खतरा होता है। अगर आप मांस का ज्यादा सेवन करते हैं तो यह किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन भी इसका कारण है। साथ ही हाई सोडियम का सेवन और कुछ गट डिसऑर्डर के मरीजों में ऑक्सालेट बनने का जोखिम हो सकता है। मोटापा, वजन कम करने की सर्जरी या ज्यादा चीनी-नमक का सेवन किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा देता है।

इन सब्जियों के ज्यादा सेवन के कारण होता है किडनी स्टोन



पालक, साबुत अनाज आदि में ऑक्सलेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो किडनी के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए इसका सेवन ना करें। साथ ही टमाटर के बीज, बैंगन के बीज, कच्चा चावल, उड़द और चने का अधिक सेवन करने से स्टोन की समस्या बढ़ जाती है।

किडनी स्टोन का लक्षण (Kidney stones Symptoms):

पेट के निचले हिस्से, एक तरफ या पीठ में अचानक दर्द किडनी स्टोन का सबसे शुरुआती लक्षण होता है। साथ ही पेशाब करते समय दर्द या जलन होना। कई मामले में पेशाब का रंग फीका पड़ने लगता है या पेशाब हल्का गुलाबी, भूरा या फिर लाल रंग का हो जाता है। बार बार मतली या उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो आपकी किडनी में स्टोन हो सकता है। इसके अलावा अचानक बुखार आना भी किडनी में स्टोन होने का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर और भूख ना लगना भी किडनी स्टोन का एक कारण होता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story