Reason For Belly Fat: पेट का शेप बता देगा किस लिए बढ़ रहा वजन, यहां जानें कारण

Pet Ki Charbi Kaise Badhti Hai: क्या आप जानते हैं कि आपके पेट का शेप भी ये बता सकता है कि आपके पेट की चर्बी क्यों बढ़ रही है? यहां जानिए अपने बेली फैट का कारण।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Aug 2024 3:15 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2024 3:16 AM GMT)
Reason For Belly Fat: पेट का शेप बता देगा किस लिए बढ़ रहा वजन, यहां जानें कारण
X

Belly Fat (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Reason For Belly Fat: आजकल की बेकार लाइफस्टाइल और खानपान के चलते अधिकतर लोगों को बेली फैट (Belly Fat) की शिकायत हो रही है। पेट पर जब चर्बी जमा हो जाए तो यह देखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती और इससे कॉन्फिडेंस भी डगमगा जाता है। ऐसा कई वजहों से हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि आपके पेट का शेप भी ये बता सकता है कि आपके पेट की चर्बी (Pet Ki Charbi) क्यों बढ़ रही है? अगर नहीं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बेली शेप (Belly Shape) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उस पर जमे फैट की वजहों को भी उजागर करते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

पेट की चर्बी बढ़ने के कारण (Pet Ki Charbi Badhane Ka Karan)

1- घड़े जैसा पेट

क्या आपका पेट बिल्कुल गोल घड़े जैसा दिखता है? अगर हां तो ये लिवर की गड़बड़ी की वजह से हो सकता है। ऐसे में आप लिवर को स्वस्थ करने और डिटॉक्स करने पर फोकस करें।

2- पाउच जैसा पेट

अगर किसी का पेट नीचे की तरफ लटक रहा है और पाउच के समान दिखता है तो उस व्यक्ति को कोर को मजबूत करने की जरूरत है। ये बेली शेप खासकर, महिलाओं में बहुत सामान्य है। इसे आप कोर एक्सरसाइज से भी ठीक कर सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- नाभि के नीचे फैट जमा होना

आपने देखा होगा कि कई लोगों के नाभि के नीचे की तरफ ज्यादा फैट होता है। जिससे पेट लटका हुआ भी लग सकता है। तो इस बेली फैट की वजह हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। ऐसे में हार्मोंस को बैलेंस करने पर फोकस करना चाहिए।

4- नाभि के ऊपर फैट

वहीं, अगर फैट नाभि के ऊपर की तरफ है तो इसकी वजह आपका तनाव लेना हो सकता है। स्ट्रेस लेने से नाभि के ऊपर ज्यादा चर्बी दिखती है। ऐसे में अपने स्ट्रेस को कम करने और खुश रहने पर फोकस करें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story