Workshop on Women Health: क्रिस्टा IVF एवं एवियन फॉर इंडिया ट्रस्ट के द्वारा महिला स्वास्थ्य, डायबिटीज पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Workshop on Women Health: वर्ल्ड हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15% कपल इस समस्या से जुझ रहे है। ऐसे में क्रिस्टा आईवीएफ बहुत सारे सामजिक संस्था के साथ मिल कर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में करते है

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Aug 2022 12:22 PM GMT
Workshop on women health in Lucknow
X

Workshop on women health in Lucknow (Image: Newstrack)

Workshop on Women Health: हम सब देखते हैं कि घर की महिलाएं अपने काम और जिम्मेदारियों के चलते अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं हैं। जिसके कारण कई बार उन्हें बीमारी की शुरुआत होने पर भी उसके बारे में पता नहीं चलता है। लक्षणों को न जान पाने के कारण यह बीमारियां समय के साथ-साथ गंभीर रूप ले सकती हैं, इसमे बांझपन भी महिलाओं में एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।

वर्ल्ड हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15% कपल इस समस्या से जुझ रहे है। ऐसे में क्रिस्टा आईवीएफ बहुत सारे सामजिक संस्था के साथ मिल कर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में करते हैl इसी क्रम में आज कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ सोनल आनंद स्त्री रोग विशेषज्ञ क्रिस्टा आईवीएफ ने दीप प्रज्वलित कर किया l


डॉ सोनल ने महिलाओं को बांझपन के बारे मैं जागरूक किया। उन्होने कहा कि प्रजनन क्षमता की कमी होने के कारण कपल्स को कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं में बांझपन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, फैलोपियन ट्यूब में क्षति, एंडोमेट्रियोसिस, यूटेरस या सर्विक्स से जुड़ी समस्याएं आदि।

डॉ सोनल के अनुसार अगर लक्षणों का पता लगाकर इसका समय पर इलाज कर किया जाए तो बांझपन को ठीक किया जा सकता है। वहीँ अधिवक्ता डॉ कुलदीप ने महिलाओं को सशक्त रहने को कहा। उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दियाl


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संजय अवस्थी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कियाl संजय ने घरेलु हिंसा एवं दहेज़ प्रथा के बारे में जागरूक कियाl

ऐवियन फॉर इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक अनुराधा ने आए हुए सभी अतिथियों को तुलसी पौधा और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया l क्रिस्टा आईवीएफ के प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन मिश्रा ने कंपनी द्वारा चलाए जा रहे सामजिक कार्यो के बारे में जानकारी दी। वहीँ ऐवियन फॉर इंडिया ट्रस्ट के साथ जुड़ कर मधुमेह, महिला बांझपन जैसे समस्याओं को लेकर जागरूक कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजन करते रहेंगे l अंत में संस्था के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने सभी आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया l इस कार्यक्रम में अनुराग गुप्ता, पूजा यादव, दीपिका तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story