×

Leg Pain Causes: इन 3 चीज़ों की कमी के कारण सोते वक्त पैर में होता है दर्द

Leg Pain Causes: अक्सर पैर में दर्द की समस्या सोते समय ज्यादा होती है। हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इनकी कमी होने पर पैरों में दर्द की समस्या सामने आने लगती है।

Anupma Raj
Published on: 4 Aug 2022 5:52 AM GMT
Due to the lack of these 3 things there is pain in the feet while sleeping
X

Leg Pain (Image: Social Media)

Leg Pain: अक्सर पैर में दर्द की समस्या सोते समय ज्यादा होती है। हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इनकी कमी होने पर पैरों में दर्द की समस्या सामने आने लगती है। पैरों में दर्द के चलते लोगों को अच्छी नींद तक नहीं आ पाती हैं। दरअसल यह किसी बीमारी की वजह से नहीं बल्कि शरीर में कुछ खनिजों की कमी के कारण होता है। तो आइए जानते हैं किन 3 चीज़ों की कमी को दूर करने से पैर दर्द की समस्या से राहत मिलती है:

कैल्शियम की कमी

शरीर में अगर कैल्शियम की कमी हो जाए तो पैर दर्द की समस्या होती है। अगर आपको रात में सोते समय पैरों में दर्द होता है तो समझ लीजिए कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है। दरअसल शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियों का विकास रुक जाता है, जिस कारण हड्डियों में दर्द की समस्या होती है। अगर आपको सोते वक्त लगातार पैरों में दर्द की शिकायत रहती है तो कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना शुरू कर दें। शरीर में कैलिश्यम की कमी को पूरा करने के लिए आप दूध, दही, पनीर, सोयाबीन,बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं। अपने डाइट में लीची, अखरोट, अंकुरित अनाज जैसी चीजें भी शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम का सेवन पैर दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी होने पर भी पैर में दर्द की शिकायत होती है। यह समस्या खासकर रात को सोते वक्त होती है। दरअसल आयरन की कमी के कारण हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता और पैरों की मांसपेशियों में खिचाव होने लगता है। ऐसे में पैरों में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त चीजों का सेवन कर सकते हैं। कुछ दिन तक इन चीजों का सेवन करने से आपके पैरों का दर्द दूर हो जाएगा। आयरन की कमी को दूर करने के लिए अपने डाइट में फलों को भी जरूर शामिल कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से भी आयरन की कमी पूरी होती है। इसके अलावा खजूर, एप्रिकॉट्स, बेरी, तरबूज, अनार, किशमिश और ब्लेकबेरी जरूर खा सकते हैं। आयरन की कमी दूर करने के लिए हरी सब्जियां यानी ब्रॉकली, पालक, केला, मशरूम भी खा सकते हैं।

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी के कारण भी पैर में दर्द की समस्या होती है। विटामिन डी की कमी से हड्डियों के विकास में रुकावट हो जाती है जिससे पैर रात को सोते वक्त दर्द करने लगते हैं। विटामिन डी की कमी से पैरों में दर्द की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन डी युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं। साथ ही सुबह के समय कुछ देर तक धूप में जरूर टहलें। वहीं टूना और सॉल्मन मछली, दूध, पनीर और अंडा विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं। इनका सेवन भी जरूर करना चाहिए। प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए इन सारी चीजों का सेवन करना लाभदायक साबित होता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story