×

Lotus Root Benefits: जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है कमल ककड़ी

Lotus Root Benefits: कमल के फूल का इस्तेमाल पूजा पाठ या ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है।इसका इस्तेमाल परफ्यूम में भी किया जाता है।कमल के इस्तेमाल से सेहत को बहुत फायदा होता है।

Anupma Raj
Published on: 26 July 2022 9:52 AM GMT
Side Effects of Lotus Root
X

Lotus Root (Image: Social Media)

Lotus Root Benefits: कमल के फूल का इस्तेमाल पूजा पाठ या ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम में भी किया जाता है। कमल के इस्तेमाल से सेहत को बहुत फायदा होता है। कमल ही नहीं कमल ककड़ी को भी फायदेमंद माना जाता है। कमल ककड़ी एक प्रकार की सब्जी है, जिसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं।

दरअसल कमल ककड़ी को काफी हेल्दी सब्जी माना जाता है। ये कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है। कमल ककड़ी में फाइबर, आयरन, पोटैशियम आदि होता है, इसके सेवन से पेट में अल्सर, सूजन, डायबिटीज आदि से छुटकारा मिलता है। कमल ककड़ी के सेवन से पाचन, पेट में अल्सर, डायबिटीज जैसी परेशानियों को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कमल ककड़ी के फायदे के बारे में-

सूजन कम

कमल ककड़ी के इस्तेमाल से सूजन को कम किया जा सकता है। कमल ककड़ी में लिनोलिक एसिड होता है, जिससे यह हेपेटाइटिस और ऑटोइम्यून बीमारियों जैसी - अर्थराइटिस, यूरिक एसिड की वजह से होने वाली सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए अगर सूजन की समस्या है तो कमल ककड़ी का सेवन कर सकते हैं।

लीवर के लिए फायदेमंद

कमल ककड़ी का सेवन करने से फैटी लीवर की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल कमल ककड़ी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सीरम एडिपोनेक्टिन (serum adiponectin) के स्तर को बढ़ा सकती हैं, जो लीवर को सुरक्षित रखने में मददगार है। अगर आपको लीवर से जुड़ी समस्या है तो कमल ककड़ी का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो कमल ककड़ी का सेवन करना लाभदायक होता है। दरअसल कमल ककड़ी से ग्लूकोज का स्तर कंट्रोल होता है। साथ ही यह इंसुलिन को बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। कमल ककड़ी में डायबिटीज को कंट्रोल करने का गुण होता है। यह आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को कमल ककड़ी का सेवन करना चाहिए।

अल्सर से बचाव

पेट के अल्सर से बचाव करने में कमल ककड़ी का सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल कमल ककड़ी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव प्रभाव को बढ़ाते हैं, जिससे पेट के अल्सर में होने वाली परेशानी कम हो सकती है। इसलिए अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो कमल ककड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए।

एनीमिया में राहत

अगर आपको एनीमिया की समस्या है तो कमल ककड़ी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा होगा। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी रहती है और हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता। उन्हें कमल ककड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए। ये शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है। इसलिए अगर आपको एनीमिया की समस्या है तो कमल ककड़ी का सेवन जरूर करें।

वेट लॉस

अगर आप वेट लॉस करने की सोच रहें हैं तो कमल ककड़ी का सेवन कर सकते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगा। कमल ककड़ी खाने से वजन कम होता है क्योंकि इसे खाने से पेट भरा रहता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इस कारण से ही कमल ककड़ी वजन कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है।




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story