×

Low Calorie Sweeteners: लो कैलोरी स्वीटनर्स आंत को बनाते हैं हेल्दी, बहुत काम की चीज

Low Calorie Sweeteners Benefits: एक शोध के मुताबिक लो-कैलोरी स्वीटनर्स को आंत के लिए फायदेमंद माना गया है। यह आंत को हेल्दी भी बनाता है। दरअसल लो-कैलोरी स्वीटनर (LCS) ऐसे स्वीटनर होते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 11 Aug 2022 2:00 AM GMT
Sweetener Benefits
X

Sweetener (Image: Social Media)

Low Calorie Sweeteners: एक शोध के मुताबिक लो-कैलोरी स्वीटनर्स को आंत के लिए फायदेमंद माना गया है। यह आंत को हेल्दी भी बनाता है। दरअसल लो-कैलोरी स्वीटनर (LCS) ऐसे स्वीटनर होते हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन कैलोरी की मात्रा वाले स्वीटनर की तुलना में इसकी मिठास की अधिक होती है। जैसे टेबल शुगर , फ्रूट जूस कॉन्संट्रेट और कॉर्न सिरप। LCS के कई अन्य नाम भी हैं।

बता दे कि LCS कई पेय पदार्थों और खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जैसे फ्रोजन डेसर्ट, दही, कैंडीज, बेक्ड माल, च्युइंग गम, ब्रेकफास्ट सीरियल्स, जिलेटिन और पुडिंग। एलसीएस वाले खाद्य और पेय पदार्थों में कभी-कभी "चीनी मुक्त" या "आहार" लेबल होता है। बता दे कि लोग कम कैलोरी या कम चीनी का इस्तेमाल करने से मधुमेह या प्री डायबिटीज होने पर अपने ब्लड शुगर को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के लिए चीनी के स्थान पर एलसीएस का उपयोग कर सकते हैं। नए स्वीटनर को लेकर हुए अध्ययनों में यह पाया गया है कि सुक्रोज (टेबल शुगर) जैसी मिठास लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। गैलेक्टुलिगोसेकेराइड्स एक प्रीबायोटिक गतिविधि के साथ कम कैलोरी वाली शुगर हैं जो आंत की समस्या से जूझ रहें मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है। हालांकि इस पर अभी भी शोध जारी है।

बता दे कि लो कैलोरी स्वीटनर को आर्टिफिशियल स्वीटनर भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इनके इस्तेमाल से भूख पर नियंत्रण भी होता है। इसलिए वज़न में कमी, डायबिटीज़ पर क़ाबू या मेटाबॉलिज़्म से जुड़ी परेशानियों से बचाव करने के अलावा यह आंत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि सीमित मात्रा में ही इनका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. जिससे कोई नुकसान ना पहुंचे। अगर आप आर्टिफ़िशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो डॉक्टर से पहले संपर्क जानकारी लें।

बता दे कि चीनी के अधिक सेवन से ब्लड में हार्मफुल ब्लड फैट्स, ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाते हैं। इनसे स्ट्रोक और हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ता है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो चीनी की जगह और भी कई ऑपशन मौजूद हैं।चीनी की जगह आप लो कैलोरी स्वीटनर का इस्तेमाल करें। इससे आपको फायदा पहुंचेगा।

हालांकि ज्यादा मात्रा में स्वीटनर का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इससे वजन भी बढ़ सकता है। साथ ही यह हार्ट पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में स्वीटनर का इस्तेमाल सोच समझ कर करना चाहिए। स्वीटनर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से भी संपर्क करना चाहिए।





Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story