×

Mango Side Effects: आम खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

Mango Side Effects: गर्मी के दिनों में बाजार में आम के कई वैरायटी देखने को मिलते हैं। आम में विटामिन सी, विटामिन ए, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी6 आदि पाया जाता है।

Anupma Raj
Published on: 13 July 2022 12:20 PM GMT
Side effects of Mango
X

Mango (Image: Social Media)

Mango Side Effects: गर्मी के दिनों में बाजार में आम के कई वैरायटी देखने को मिलते हैं। आम खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आम में विटामिन सी, विटामिन ए, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी6 आदि पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहतर माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है आम खाने के बाद कुछ चीज़ों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आम खाने के बाद किन चीजों का सेवन न करें

दही

आम खाने के बाद दही (Curd) का सेवन बिल्कुल भी ना करें। दरअसल आम और दही एक साथ खाने से पेट में अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड बन जाता है, जिससे पेट संबंधी परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए कभी भी दही और आम एक साथ नहीं खाना चाहिए।

कोल्ड ड्रिंक्स

आम और कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) का सेवन कभी भी साथ में नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करें। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स और आम साथ में खाने से पेट के लिए नुकसानदायक हो जाता है क्योंकि कोल्ड ड्रिंक और आम दोनों में ही अधिक मात्रा में शुगर होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को खतरनाक स्तर तक पहुंचा सकता है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक्स और आम का सेवन एक साथ नहीं करें।

करेला

आम खाने के बाद करेला (Bitter Melon) का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे पेट में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, जी मचलाने और उल्टी होने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए करेला (Karela) और आम का सेवन एक साथ नहीं करें।

हरी मिर्च

आम खाने के बाद हरी मिर्च (Green Chilli) का सेवन नहीं करना चाहिए। आम खाने के बाद हरी मिर्च का सेवन 2 से 4 घंटे के बाद करना चाहिए क्योंकि आम खाने के तुरंत बाद हरी मिर्च खाने से पेट में जलन, एसिडिटी आदि जैसी परेशानी होने लगती है। पेट में जलन, दर्द, रिएक्शन, सूजन आदि की समस्या होने लगती है। इसलिए आम खाने के तुरंत बाद या आम के साथ हरी मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए।

कॉफी

कॉफी (Coffee) का सेवन आम खाने के बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एसिडिटी का कारण बन सकता है। अगर आप आम और कॉफी साथ में ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं, ये दोनों ही शरीर के ताप को बढ़ा सकते हैं। जिसके कारण सेहत को कई परेशानियां उठानी पड़ सकती है। इसलिए आम और कॉफी का सेवन एक साथ या आम खाने के तुरंत बाद कॉफी का सेवन नहीं करें। कॉफी का सेवन शरीर को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।

अंडा

आम खाने के बाद अंडा (Egg) का सेवन करने से बचें। अंडा में प्रोटीन होता है और आम में विटामिन सी और दूसरे तत्व पाएं जाते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करना पाचन क्रिया के लिए खराब होता है। इसके अलावा इन दोनों का सेवन एक साथ करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी बढ़ती हैं। पेट दर्द, जलन, दस्त, मतली या उल्टी की समस्या होती है। इसलिए अंडा और आम को एक साथ खाने से बचना चाहिए।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story