×

क्या फूड कैंसर का कारण है माइक्रोवेव, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Cause of Food Cancer : माइक्रोवेव एक ऐसा साधन है जिसकी मदद से कम समय में खाना अच्छी तरह से गर्म हो जाता है। इस बारे में कहा जाता है कि इसके इस्तेमाल से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 Feb 2024 11:15 AM GMT (Updated on: 18 Feb 2024 11:15 AM GMT)
Cause of Food Cancer
X

Cause of Food Cancer (Photos - Social Media)

Cause of Food Cancer : आजकल का जमाना एडवांस टेक्नोलॉजी वाला हो गया है और हर काम को टेक्नोलॉजी की सहायता से किया जाने लगा है। जहां घरों में चूल्हे जला करते थे तो वह दौर गैस चूल्हा तक पहुंचा इसके बाद इंडक्शन का उपयोग किया जाने लगा और आजकल तो सब कुछ माइक्रोवेव की मदद से किया जाता है। खाना बनाने से लेकर गर्म करने तक माइक्रोवेव का इस्तेमाल होता है। बड़े होटल और रेस्टोरेंट के साथ-साथ घरों में भी अब खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जाने लगा है। सबसे अच्छी बात यह होती है कि इससे टाइम भी बच जाता है और खाना अच्छी तरह से गर्म हो जाता है। इंटरनेट पर हमें अक्सर देखने को मिलता है कि माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ खाना खाने की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। आज हम आपको इस बात की सच्चाई से रूबरू करवाते हैं।

Cause of Food Cancer


कैसे हो सकता है फूड कैंसर

आपको बता दें कि माइक्रोवेव से खान हीट के जरिए गर्म होता है। लेकिन यह हीट ऐसी होती है जिससे किसी भी प्रकार का रेडिएशन नहीं निकलता है जो आपको नुकसान पहुंचाने का काम करें। इस मामले के विशेषज्ञों की माने तो जो बातें बताई जाती है वह सच से काफी अलग है। माइक्रोवेव में भोजन कम करने से किसी भी तरह का प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन ब्रेक नहीं होता है जो हमारे डीएनए को नुकसान पहुंचाने का काम करें।

एक्सपर्ट्स की माने तो इस दौरान कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए वरना हमें नुकसान हो सकता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं-

जो लोग प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करते हैं। इसकी वजह से उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

इसी के साथ माइक्रोवेव में गर्म किए गए खाने को तुरंत प्लास्टिक के बर्तन में बिल्कुल ना डालें यह अच्छा नहीं होता है।

जब माइक्रोवेव में खाना गर्म होता है तो उसकी वजह से कंटेनर से रसायन रिलीज होते हैं। प्लास्टिक कंटेनर में हिट होने की वजह से रसायन रिलीज होने लगता है जो भोजन में मिल जाता है। इस कारण से समस्या हो सकती है इसलिए प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग न किया जाए तो बेहतर है।

माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए कांच के बर्तन का इस्तेमाल करें। कम टाइम में माइक्रोवेव खाना गर्म कर देता है इसलिए यह पोषक तत्वों को बरकरार रखता

Cause of Food Cancer


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story