×

Momos Side Effects: मोमोज खाने के हैं शौकीन तो रहें सावधान, हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार

Momos Side Effects in Hindi: दुनियाभर में मोमोज लवर्स की संख्या काफी बड़ी है। मोमोज मुख्य रूप से नेपाल, तिब्बत और भारत में काफी फेमस है। मोमोज नॉर्थ इंडिया में एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 25 Nov 2022 4:39 AM GMT
Momos disadvantages
X

Momos (Image: Social Media)

Momos Side Effects in Hindi: दुनियाभर में मोमोज लवर्स की संख्या काफी बड़ी है। मोमोज मुख्य रूप से नेपाल, तिब्बत और भारत में काफी फेमस है। खासकर मोमोज नॉर्थ इंडिया में एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोमोज हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। मोमोज खाने से कई बीमारियों के चपेट में आने की संभावना ज्यादा रहती है। आइए जानते हैं विस्तार से:

ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना

मोमोज को मैदे से बनाया जाता है और मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में आप डेली मोमोज खाते हैं, खासकर के डायबिटीज के मरीज, तो उनमें शुगर लेवल हाई हो सकता है और जिन्हें डायबिटीज नहीं है, उनमें भी शुगर लेवल अधिक होने से डायबिटीज होने की संभावना बढ़ सकती है।

वजन बढ़ना

मोमोज बनाने के लिए मैदा की जरूरत पड़ती है। मैदा में स्टार्च अधिक होता है। ऐसे में स्टार्च के सेवन से वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, मैदा बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ा देता है। इसलिए वजन कम करने की प्लान कर रहें तो मोमोज से दूरी बनाए।

इम्यूनिटी सिस्टम होता है कमजोर

रोड साइड ठेले पर मिलने वाले मोमोज भले भी टेस्टी लगता हो लेकिन इसके नुकसान बहुत गई। यह हाइजिन के लिहाज से भी हेल्दी नहीं होता है। डेली मोमोज का सेवन करने से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है, जिससे आपको कोई ना कई शारीरिक समस्या बनी ही रहेगी क्योंकि मैदे का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

कब्ज की समस्या

मोमोज मैदा से बनाया जाता है, जो पेट के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल मैदा अधिक खाने से कब्ज हो सकता है। मोमोज में फाइबर नहीं होता है, इसलिए पाचन तंत्र का भी यह नुकसान पहुंचाता है। इससे गैस, पेट जलन, बदहजमी आदि की समस्या हो सकती है। बता दें मैदा जल्दी पचता नहीं है, ऐसे में पेट संबंधित समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।

टाइफाइड

मोमोज के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी भी हो सकती है। रोड किनारे ठेले पर मिलने वाले मोमो का सेवन सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। ऐसे में टायफाइड होने की संभावना बढ़ जाती है।

फूड पॉइजनिंग का खतरा

मोमोज के सेवन से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। ठेले पर मिलने वाले मोमोज का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हो सकते हैं। साफ सफाई का ध्यान ना रखने से कई तरह की बीमारियों के होने का चांस बढ़ जाता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story