×

इन फल और सब्जियों से इम्यूनिटी करें बूस्ट, मानसून में बीमारियां रहेंगी दूर

मानसून की दस्तक हो चुकी है, ऐसे में कई तरह की बीमारियां भी फैलती हैं, जिनसे बचाव के लिए आप इन फल और सब्जियों का इस्तेमाल कर अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 28 Jun 2021 8:56 AM GMT
इन फल और सब्जियों से इम्यूनिटी करें बूस्ट, मानसून में बीमारियां रहेंगी दूर
X

फल-सब्जियां (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Fruits And Vegetable To Boost Immunity: देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) की दस्तक हो चुकी है। मानसून न अपने साथ केवल बारिश लेकर आता है, बल्कि इसके साथ कई सारी बीमारियां भी बढ़ती हैं। सीजनल फ्लू, खांसी-जुकाम आदि तो मानसून के सीजन में काफी आम बात है। हालांकि इसके अलावा इस मौसम में डेंगू, हैजा, मलेरिया और टाईफायड जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाए रखें।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है अपने खान पान में कुछ जरूरी चीजों का शामिल करना। इस सीजन में आप अपने मन पसंदीदा फल और सब्जियों से भी अपनी इम्‍यूनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग (Strong Immunity) बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन से फल (Fruits) और सब्जियां (Vegetable) मददगार हैं।

फल व सब्जियां (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सेब

वो कहा जाता है न कि एक दिन में एक सेब खाएं और कई बीमारियों को दूर भगाएं। दरअसल, सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को अच्छा रखते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट और बीमारियों से लड़ने के लिए आवश्यक तत्व होते हैं जो इंसान को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

अनार

मानसून के सीजन में अनार का सेवन अवश्य करना चाहिए। अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये शरीर में रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाते हैं, जिससे इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है।

लीची

लीची में भी कई ऐसे गुण होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत रखने में मदद करते हैं। लीची के सेवन से डाइजेशन बेहतर रहता है और इसमें एंटीवायरल गुण भी मौजूद होता है। इस फल के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरीके से काम करता है।

आलूबुखारा

आलूबुखारा भी मानसून के सीजन में आपको फिट रखने में मदद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, मिनरल्स और फाइबर होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्‍ट होता है।

करेला

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कब्ज, अल्सर और मलमेरिया जैसी बीमारियों को दूर रखने का काम करते हैं।

नींबू

विटामिन सी से भरपूर नींबू सर्दी, खांसी और फ्लू से बचाने में मदद करता है। आप नींबू पानी, आचार और खाने में किसी भी रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story