Monsoon Health Tips: मानसून में इन सब्जियों से बना लेनी चाहिए दूरी, भूल से भी न करें सेवन

What Not To Eat In Rainy Season: मानसून के मौसम में खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में कई हेल्दी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 July 2024 10:30 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 1:42 PM GMT)
Monsoon Health Tips: मानसून में इन सब्जियों से बना लेनी चाहिए दूरी, भूल से भी न करें सेवन
X

Monsoon Health Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5 Vegetables To Avoid During Monsoon: बरसात का मौसम (Rainy Reason) अपने साथ कई बीमारियां भी लाता है। इस मौसम में खानपान (Monsoon Diet) का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा कई चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह भी दी जाती है। मानसून के दौरान पालक जैसी हरी सब्जियों के साथ आपकी कुछ पसंदीदा सब्जियां भी खाने से बचना चाहिए। क्योकि इस समय में कई हेल्दी सब्जियों पर कीड़े और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आपकी बीमार कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी सब्जियों के बारे में जिनका बरसारत में सेवन करने से बचना चाहिए।

बारिश के मौसम में न खाएं ये सब्जियां (What Not To Eat In Rainy Season)

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वैसे तो हेल्दी रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables) खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन बारिश के मौसम में पालक, साग, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान ह्यूमिडिटी की वजह से हरी सब्जियों में फफूंदी और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

शिमला मिर्च (Capsicum)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फास्ट फूड और तरह-तरह की डिश में लोग शिमला मिर्च (Capsicum) का यूज करना पसंद करते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी भी होता है, लेकिन बरसात के मौसम में आपको इसे भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इस सब्जी में भी कीड़े हो सकते हैं।

बैंगन (Brinjal)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जी हां, बैंगन को भी बरसात के दिनों में न खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में बैंगन (Brinjal/Eggplant) में कीड़े पनपने लगते हैं, जो शरीर में प्रवेश कर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं।

फूलगोभी (Cauliflower)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय घरों में फूलगोभी की सब्जी काफी खाई जाती है। इसकी पकौड़ी भी लोगों को काफी पसंद आती है, लेकिन बारिश के दिनों में इस सब्जी को हाथ न लगाएं तो ही अच्छा है। मानसून में फूलगोभी (Cauliflower) खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कीटाणु हो सकते हैं।

मशरूम (Mushroom)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा मशरूम (Mushroom) से भी बरसात के मौसम में बचने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में मशरूम से दूरी बनाकर रहना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है। दरअसल, मशरूम में पहले से ही नमी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यह आर्द्र मानसून वातावरण में आसानी से बैक्टीरिया और फफूंदी के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। ऐसे में इन सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह लें।

Shreya

Shreya

Next Story