×

Muesli Benefits: जानें मयूस्ली खाने के हैं कई जबरदस्त फायदे

Muesli Benefits: स्वस्थ शरीर के लिए डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।डाइट में सबसे ज्यादा जरूरी है नाश्ता।अगर आप नाश्ते में इसे शामिल करते हैं तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

Anupma Raj
Published on: 19 July 2022 2:03 PM GMT (Updated on: 19 July 2022 2:03 PM GMT)
Benefits of Muesli for Health
X

Muesli (Image: Social Media)

Muesli Benefits: एक स्वस्थ शरीर के लिए डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। डाइट में सबसे ज्यादा जरूरी है नाश्ता। अगर आप नाश्ते में पौष्टिक आहार को शामिल करते हैं तो यह आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा। नाश्ते में हमेशा हेल्दी चीज़ों को शामिल करें। ऐसे में आप नाश्ते में मयूस्ली को शामिल कर सकते हैं। मयूस्ली के सेवन से सेहत को फायदा मिलता है।

मयूस्ली ओट्स, कॉर्न फ्लेक्स, फ्लेक्स को मिलाकर बनता है। मयूस्ली में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन ई, बी 12 आदि पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। मयूस्ली का सेवन वजन कम करने से लेकर एनर्जी तक देता है। आइए जानते हैं मयूस्ली के सेवन से मिलने वाले फायदे के बारे में

वेट लॉस

अगर आप वेट लॉस (Weight Loss) करना चाहते हैं तो मयूस्ली का सेवन कर सकते हैं। दरअसल मयूस्ली फ्लेक्स और कॉर्न फ्लेक्स से बनता है, इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होता है। जो वजन कम करने में मदद करता है। वेट लॉस करना चाहते हैं तो नाश्ते में मयूस्ली को शामिल करें।

हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट को स्वस्थ रखने में मयूस्ली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मयूस्ली का सेवन करें। दरअसल मयूस्ली में बीटा- ग्लूकेन होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। अगर आपको हार्ट संबंधित परेशानी हैं तो मयूस्ली का सेवन जरूर करें।

हड्डियों के लिए बेहतर

म्यूसली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। अगर आप म्यूसली को दूध के साथ मिलाकर खाएंगे तो आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। साथ ही यह शरीर को हेल्दी भी बनाए रखेगा।

पाचन के लिए अच्छा

पाचन तंत्र (Digestive System) के लिए म्यूसली का सेवन करना लाभदायक होता है। म्यूसली में फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने का काम करती है। इसका रोज सेवन सेहत के लिए लाभकारी है।

एंटीऑक्सीडेंट्स

शरीर को स्वस्थ रखने में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) बेहद अहम रोल निभाता है। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स को निकालने में मदद करता है। जिससे हमारी स्किन खूबसूरत बनती है। इसके अलावा यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।

मिनरल्स और विटामिन

म्यूसली में मिनरल्स (Minerals) और विटामिन (Vitamin) की मात्रा भी अच्छी होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के आदि पाया जाता है। वहीं जिस डाइट में मिनरल्स की मात्रा होती है वह शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकालने में मदद करती है। जिससे शरीर में पानी सामान्य बना रहता है। साथ ही विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहतर माने जाते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story