×

Navratri 2024: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं कुट्टू का आटा, जानें फायदे

Navratri 2024 Vrat: कुट्टू का आटा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से दिल से लेकर हड्डियों तक को लाभ मिलता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 11 April 2024 10:41 AM GMT
Navratri 2024: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं कुट्टू का आटा, जानें फायदे
X

Kuttu Ka Atta (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kuttu Ke Atta Ke Fayde: नवरात्रि के व्रत (Navratri Fast) के दौरान उपवास रख रहे भक्तों को फलाहार (Vrat Falahar) करने की अनुमति होती है। ऐसे में नवरात्रि के व्रत में लोग फलाहार बनाने के लिए कुट्टू के आटे (Buckwheat Flour) का खूब इस्तेमाल करते हैं। यह फलों के बीजों से तैयार किया जाता है। इसे खाने से पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और व्रत में आपको भरपूर एनर्जी भी मिलती है। फास्टिंग में इसकी रोटी, पूड़ी, पकौड़ी या चीला बनाकर खाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि कुट्टू का आटा (Kuttu Ka Atta) खाने से स्वास्थ्य को कई सारे फायदे भी मिलते हैं। यह प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-बी और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर रहता है। कुट्टू का आटा दिल को सेहतमंद रखने के साथ ही शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है। इसके कुछ अन्य लाभ भी हैं। आइए जानते हैं कुट्टू के आटे के फायदों (Benefits Of Kuttu Ka Atta) के बारे में।

कुट्टू के आटे के हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits Of Buckwheat Flour)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

कुट्टू के आटा का सेवन करने से आप तंदरुस्त पाचन तंत्र (Digestive System) पा सकते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर की मौजूदगी होती है, जिससे पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। व्रत के दौरान इस आटे का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा।

2- वजन घटाने में सहायक

इसका एक और बड़ा फायदा ये भी है कि यह वजन घटाने (Weight Loose) और कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभा सकता है। कुट्टू का आटा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। ऐसे में इससे बनी चीजें खाने से आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वेट लूज करने में मदद मिलती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- दिल को रखे सेहतमंद

फाइबर से भरपूर होने की वजह से कुट्‌टू का आटा हार्ट की सेहत (Heart Health) के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

4- हड्डियों और दांतों को बनाता है मजबूत

कुट्टू का आटा प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस व पोटैशियम से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप कुट्टू का आटा का सेवन करते हैं तो इससे हड्डियों और दांतों को काफी मजबूती मिलती है।

5- शुगर में फायदेमंद

कुट्टू का आटा डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patient) के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को भी कंट्रोल में करने में मदद मिल सकती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये हैं कुछ नुकसान (Kuttu Ka Atta Ke Nuksan)

हर चीज के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। यह सेवन के तरीकों पर भी निर्भर करता है। कुछ लोगों को कुट्टू के आटे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आइए जानें कुट्टू का आटा खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

1- कुट्टू के आटे की वजह से गैस संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। अगर आपको एसिडिटी की समस्या पहले से ही है तो इसके सेवन से बचें।

2- अगर आपको कुट्टू से या अन्य किसी चीजों से एलर्जी है तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

3- जिन लोगों को मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या है तो वो कुट्टू के आटे से बनी चीजों को खाने से बचें।

4- बासी कूट्टू का आटा खाने से कोशिकाओं को नुकसान तक हो सकता है। साथ ही इससे फूड पाइजनिंग का खतरा भी रहता है।

5- लगातार कुट्टू के आटे का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इसे खाने के बाद ज्यादा पानी पिएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story