×

Sendha Namak: व्रत में खाते हैं सेंधा नमक, तो यहां जानें कितना फायदेमंद

Sendha Namak Ke Fayde: सेंधा नमक पूरी तरह से नेचुरल होता है। व्रत के दौरान इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं सेंधा नमक खाने के फायदे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 14 April 2024 5:01 AM GMT
Sendha Namak: व्रत में खाते हैं सेंधा नमक, तो यहां जानें कितना फायदेमंद
X

Sendha Namak (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rock Salt Benefits: नमक हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। यह न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी सही रखता है। सोडियम (Sodium) शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। हमारे शरीर को कई तरह की प्रक्रियाओं के लिए सोडियम की आवश्यकता होती है। जिसका सबसे प्रमुख स्रोत होता है नमक (Salt)। ज्यादातर घरों में सामान्य नमक (Normal Salt) का इस्तेमाल होता है, जो कि समंदर या खारे झील के पानी से तैयार किया जाता है। इसके अलावा खाना बनाने के लिए लोग सेंधा नमक (Rock Salt) का भी यूज करते हैं, जो जमीन के नीचे एक चट्टान की तरह है। यह पूरी तरह से नेचुरल होता है। व्रत के दौरान (Rock Salt During Fast) इसे खूब इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साधारण नमक या सेंधा नमक (Best Salt For Health) में से कौन सा सॉल्ट आपकी सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है।

सेंधा नमक या साधारण नमक में कौन सा बेहतर (Rock Salt vs Normal Salt)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- साधारण नमक (Normal Salt)

टेबल सॉल्ट यानी साधारण नमक (Normal Salt) का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में होता है। साधारण नमक का रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड (NaCl) होता है। सामान्य सॉल्ट में 97 फीसदी तक सोडियम क्लोराइड होता है। इस नमक को बनाने के लिए समुद्र, खारे पानी की झील आदि का प्रयोग किया जाता है। इसे रिफाइनिंग करने की जरुरत होती है। इस दौरान साधारण नमक में तीन फीसदी अन्य चीजें मिलाई जाती हैं, जिनमें आयोडीन भी शामिल है। इसे बनाने के लिए कई सारे प्रोसेस से गुजारा जाता है, ऐसे में इसमें किसी भी तरह का कोई अशुद्ध कण नहीं होता है। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि साधारण नमक शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। वहीं, अधिक मात्रा में इस नमक का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- सेंधा नमक (Rock Salt)

सेंधा नमक का चलन आज के समय में काफी बढ़ा है। इसे नॉर्मल सॉल्ट से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है और यह अपेक्षाकृत महंगा भी होता है। लेकिन इसमें कई तरह के तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। सेंधा नमक धरती के नीचे मिलता है। इसमें 85 फीसदी सोडियम क्लोराइड की मात्रा होती है। जबकि बाकी 15 प्रतिशत आयरन, कॉपर, जिंक, आयोडीन, मैंगनीज, मैग्नेशियम जैसे 84 प्रकार के तत्व होते हैं। इसमें ऊपर से आयोडीन मिलाने की जरूरत नहीं होती है। आयुर्वेद में भी इसका काफी महत्व बताया गया है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह शरीर में पानी के लेवल को बनाये रखने का काम करता है। हाजमे आदि बीमारी में भी यह नमक लाभदायक माना जाता है। लेकिन अगर आप सालों से सामान्य नमक खा रहे हैं तो अचानक से सेंधा नमक पर स्विच ना करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कितना खाना चाहिए नमक (Daily Salt Intake)

ऐसी कई चीजें हैं, जिनके सेवन के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। उनमें से एक नमक है। नमक का अगर अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। अधिकतर लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि आखिर उन्हें एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए (How Much Sodium Should You Have?)। चलिए जानते हैं क्या है इसका आंसर। स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए नमक के सेवन को संतुलित करना जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर इंसान को रोजाना करीब 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। लेकिन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में लोग 11 ग्राम नमक खा रहे हैं, जो WHO की गाइडलाइंस से काफी ज्यादा है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों/जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story