×

Neem Benefits: नीम के पत्ती का ये गुण कर देगा हैरान, जरूर जानें

Neem Ke Patti Ke Fayde: आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में यही बताने वाले हैं कि, नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से आप कैसे अपने घर से मच्छरों को भगा सकते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 9 April 2024 3:00 AM GMT (Updated on: 9 April 2024 3:00 AM GMT)
Neem Ke Patti Ke Fayde
X

Neem Ke Patti Ke Fayde (Photo- Social Media)

Neem Ke Patti Ke Fayde: नीम का पेड़ हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, इसकी पत्ती और इसमें लगने वाले फल दोनों ही मानव शरीर के लिए दावा से कम नहीं हैं, जी हां! आज भी कई दवाईयों और औषधियों को नीम से बनाया जाता है। मानव शरीर के लिए नीम तो फायदेमंद होता ही है, इसके साथ ही इसका उपयोग आप कई घरेलू चीज़ों में भी कर सकते हैं। जी हां! आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में यही बताने वाले हैं कि, नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से आप कैसे अपने घर से मच्छरों को भगा सकते हैं। आइए फिर बताते हैं।

नीम की पत्ती से घरों में मच्छरों की होगी नो एंट्री

ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई भी व्यक्ति रोज सुबह खाली पेट नीम की पत्ती का सेवन करता है, वह जीवनभर निरोगी रहता है, कुछ इस तरह नीम की पत्ती हमारे लिए लाभदायक होती है। नीम की पत्तियों में बहुत गुण होते हैं, क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से आपके घर में मच्छरों की भी नो एंट्री हो जाएगी। हम आपको नीम की पत्ती से जुड़ी एक ऐसी रेमेडी बताएंगे, जिससे आपके घर में मच्छर घुसने से पहले 10 बार सोचेंगे।


मच्छर भगाने की रेमेडी

शाम होते ही मच्छर घरों का दौरा करने लग जाते हैं, जैसे लगता है वे इसी आस में बैठे रहते हैं, कि जैसे ही आप अपने घरों का दरवाजा या खिड़की खोलें, वे बीन बजाते हुए घरों में प्रवेश कर जाएं। बस जैसे ही थोड़ा सा भी दरवाजा खुलता है, मच्छर घरों में डेरा जमा लेते हैं, इसके बाद तो पूरी रात मच्छर जो आतंक मचाते हैं, ये तो आप जानते होंगे। रातों की नींद खराब हो जाती है, इसके अलावा मच्छर जो बीमारियां लाते हैं वो अलग। यदि आप भी मच्छरों से परेशान हों चुके हैं, तो यहां आपके लिए शानदार उपाय है।


मच्छरों को भगाने के लिए आपको घर पर ही नीम का एक पाउडर बनाना है, जो मच्छरों को चुटकियों में भाग देगा। सबसे पहले आपको नीम की ढेर सारी पत्तियां लेनी है, इन्हें धुल लेना है, जब पानी सूख जाए, तब इसे मिक्सर में ग्राइंड करना है, एक गढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब इस पेस्ट को कॉटन के कपड़े की मदद से छानकर पानी अलग कर लेना है। पानी का इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर कर सकते हैं, जिसे लगाने से चेहरे पर निखार आ जायेगा, वहीं पेस्ट को धूप में दो से तीन दिनों तक सुखा लेना है, जब यह पेस्ट सूखकर पाउडर जैसा हो जाए, तो बस समझ जाइए कि मच्छरों को दूर भगाने की आपकी घरेलू दवा तैयार हो चुकी है।

ऐसे करें नीम के पाउडर का इस्तेमाल

अब सवाल ये उठता है कि आप इस पाउडर का इस्तेमाल कैसे करेंगे? तो इसके लिए आपको मिट्टी का दिया लेना है, या फिर मिट्टी का ऐसा कोई भी चीज हो, जिसमें आप इस पाउडर को जला सकें। उसमें थोड़ा सा नीम का पाउडर डालना है, उसके ऊपर कपूर को क्रश करके डालना है, और फिर इसे जला देना है। जैसे ही शाम हो, इसे जलाकर पूरे घर में दिखाएं, ध्यान रहे कि खिड़की दरवाजा बंद रहें, ऐसा करने से मच्छर और मक्खी दोनों ही आपके घर से कोसों दूर भागेंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story