×

Neem Leaves Benefits:जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है नीम का पत्ता

Neem Leaves Benefits:नीम के पत्ते का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।नीम के पत्ते में औषधीय गुण पाया जाता है जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होता है।

Anupma Raj
Published on: 13 July 2022 5:40 PM GMT (Updated on: 13 July 2022 5:40 PM GMT)
Benefits of Neem Leaves for Health
X

Neem Leaves (Image: Social Media)

Neem Leaves Benefits: नीम के पत्ते का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नीम के पत्ते में औषधीय गुण पाया जाता है, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। नीम का सिर्फ पत्ता ही नहीं नीम का तना और बीज भी काफी लाभदायक होता है। कई लोग आज भी नीम के टहनियों से बने दातुन से अपने दांतों को साफ करते हैं, खासकर गांवों में ऐसा करते हैं।

नीम के पत्ते का इस्तेमाल दवाइयों में भी किया जाता है। नीम के पत्ते में ग्लाइकोसाइड्स और एंटी वायरल गुण ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। भारत में नीम के पत्ते का उपयोग आयुर्वेद में बहुत ज्यादा होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं नीम के पत्ते से मिलने वाले फायदे के बारे में

बालों के लिए फायदेमंद

नीम के पत्ते का इस्तेमाल अगर बालों में किया जाए तो इससे बाल खूबसूरत,लंबे और घने बनेंगे। इसके लिए नीम के पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इस पानी से सिर को धो लें। ऐसा करने से बाल मजबूत होंगे और बाल झड़ना भी बंद हो जाएगा। इसके अलावा नीम के काढ़े से बालों को धो करके बालों में नीम का तेल लगाने से खुजली की समस्या खत्म हो जाती है। इस उपाय से बालों के बीच हुई छोटी-छोटी फुन्सियां भी खत्म हो जाती हैं। अगर बाल में जुँए (Lice) हैं तो नीम के बीजों को पीसकर बालों में लगाने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है।

आंख दर्द में राहत

नीम के पत्ते का इस्तेमाल करने से आंख दर्द (Eye Pain) की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही आंखों के ऊपर होने वाले सूजन भी ठीक हो जाता है। इसके लिए नीम के पत्ते और सोंठ को पीसकर सेंधा नमक के साथ मिला लें। फिर इसे हल्का गर्म करें। एक कपड़े की पट्टी पर इसे रखकर आंखों पर बांध लें। 2 से 3 दिन में आंख दर्द और सूजन की समस्या खत्म हो जाएगी। अगर आप इस उपाय को रात के समय करेंगे तो यह ज्यादा फायदा करेगा।

पेट के कीड़े की करें खत्म

नीम के पत्ते का सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। इसके लिए आप बैंगन या किसी भी सब्जी के साथ नीम के 8 से 10 पत्तों को छौंक कर खाएं। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं। इसके अलावा नीम के पत्तों का रस निकाल लें। अब इस रस को 5 मिली मात्रा में पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। साथ ही कब्ज और गैस की भी समस्या समाप्त हो जाती है।

मुंहासे खत्म करें

अगर आपको मुहांसे (Pimples) की समस्या है तो आप नीम का पत्ता इस्तेमाल करें। इसके लिए आप नीम के पत्ते का फेसपैक बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे मुहांसे के साथ साथ झुरी और रूखी त्वचा की परेशानी भी खत्म हो जाती है। नीम का पत्ता स्किन के लिए जबरदस्त फायदेमंद होता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story