Neeraj Chopra: ओलिंपिक में गोल्ड मैडल नहीं जीत पाए नीरज चोपड़ा जूझ रहे हैं इस बीमारी से, जानिए क्या होती है ये समस्या

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा गोल्ड मैडल से चूक गए वहीँ आपको बता दें कि वो एक समस्या से रासित हैं इसके क्या है लक्षण और बचाव।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Aug 2024 4:33 AM GMT
Neeraj Chopra
X

Neeraj Chopra (Image Credit-Social Media) 

Neeraj Chopra: इस समय सभी की नज़रें पेरिस ओलंपिक्स पर टिकी हुईं हैं वहीँ नीरज चोपड़ा से भारत को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो गोल्ड मैडल से एक कदम दूर रहे और इससे चूक गए। दरअसल दिग्गज भारतीय एथलीट एक बीमारी से जूझ रहे हैं आइये जानते हैं क्या है ये समस्या और क्या होते हैं इसके लक्षण और बचाव।

नीरज चोपड़ा हर्निया की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें ग्रोइन एरिया में दर्द का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल पेरिस ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा सिल्वर मैडल जीत चुके हैं वहीँ उनका स्वास्थ कुछ ठीक नहीं है। नीरज चोपड़ा की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक वो हर्निया की समस्या से जूझ रहे हैं। वो जल्द ही सर्जरी करवाने भी वाले हैं। इसकी वजह से ही नीरज चोपड़ा को ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत हो रही है। आइये जानते हैं क्या है इसकी वजह और क्यों होता है हर्निया।

दरअसल हर्निया में आपके पेट का कोई भी एक अंग आपके पेट की गुहा की किसी भी दीवार से बाहर निकल जाता है। हर्निया व्यक्ति को धीरे धीरे हो सकता है लेकिन इसका पता तब चलता है जब मांसपेशियों में नियमित रूप से टूट-फूट होने लगती है। या फिर किसी तरह की चोट, सर्जरी या ये जन्म के समय से ही हो सकता है।

हर्निया कमर के निचले हिस्से में पेट और जांघों के ऊपर की तरफ होता है। आपको बता दें कि यहाँ लगभग 30 मांसपेशियां, टेंडन (ये मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ता है)साथ ही अंगों को सहारा भी देते हैं। ऐसे में व्यक्ति को अचानक मुड़ने में दिक्कत होती है। इसके अलावा मांसपेशियों मे खिंचाव व और भी कई तरह की दिक्कतें हो सकतीं हैं। आइये जानते हैं हर्निया के लक्षणों में क्या क्या शामिल है।

पेट में तेज़ दर्द जो अचानक उठ सकता है, ये हर्निया के शुरुआती लक्षण हैं।

  • उलटी
  • पेट में लाल या जमुनी रंग का उभारना
  • जी मचलाना
  • पेट में सूजन
  • ज़्यादा देर खड़े होने पर पेट में दर्द होना
  • कोई भारी सामान या वज़न उठाने पर पेट में दबाव पड़ने से दर्द होना

हर्निया के इलाज की बात करें तो इसका सबसे सही इलाज सर्जरी है। इससे छुटकारा पाने के लिए सर्जरी को एक सबसे सही विकल्प माना गया है। वहीँ नीरज चोपड़ा भी इस दर्द से काफी परेशान हैं उनकी कमर में दर्द होता है। नीरज चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई क्योंकि फिर वो ओलंपिक्स में भाग नहीं ले पाते। यही वजह थी कि उन्होंने अपनी इस सर्जरी को टाल दिया था। वहीँ आपको बता दें कि उनकी इस समस्या का 2022 में विश्व चैंपियनशिप पर बताया था।

नीरज चोपड़ा ने बताया कि उनके लिए अपनी इस समस्या के साथ भाला फेकना काफी कठिन हो जाता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story