TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Health Tips: खाना खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां

Never Do These 4 Things After Eating Food: अक्सर हम खाना खाने के बाद कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके बारे में हमें अंदाजा भी नहीं होता।

Anupma Raj
Published on: 21 July 2022 5:11 PM GMT (Updated on: 21 July 2022 5:11 PM GMT)
Never Do These 4 Things After Eating Food
X

Healthy Lifestyle( Image: Social Media)

Never Do These 4 Things After Eating Food: अक्सर हम खाना खाने के बाद कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके बारे में हमें अंदाजा भी नहीं होता लेकिन ये गलतियां हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डाल देती हैं। कई बार हेल्दी डाइट फॉलो करने के बाद भी हम स्वस्थ महसूस नहीं करते हैं। ऐसे में जरूरी है हेल्थी डाइट के अलावा अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान दें। तो आइए जानते हैं खाना खाने के बाद कौन सी 4 गलतियों को भूलकर भी ना करें

खाने के बाद सोना

दरअसल ऐसे कई लोग हैं जो भोजन करने के तुरंत बाद सोने चले जाते हैं। इस आदत के कारण ही सेहत को स्वस्थ रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी ये गलती कर रहें हैं तो इससे बचें क्योंकि ये गलती आपकी तबियत को बिगाड़ सकती है। इसलिए खाने के तुरंत बाद सोने नहीं जाना चाहिए। साथ ही खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर भी नहीं लेटें। ऐसा करने से मोटापा और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही पेट से संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए खाने के तुरंत बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए। टहलने से वजन भी कम होगा और अन्य बीमारियां भी नहीं होंगी।

ध्रूमपान

खाने के तुरंत बाद ध्रूमपान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक है। वैसे तो ध्रूमपान का सेवन करना किसी भी तरह से सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इससे कई बीमारियों के बढ़ने का खतरा रहता है। कुछ लोगों को खाने के बाद सिगरेट पीने की आदत होती है। इस आदत को छोड़ देना चाहिए क्यूंकि ऐसा करने से पेट से जुड़ी बीमारी होती है। ध्रूमपान का सेवन करना शरीर के लिए खतरनाक है। इससे कई बीमारियां भी हो सकती हैं।

नहीं करें एक्सरसाइज

भोजन करने के तुरंत बाद एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। भोजन के तुरंत बाद एक्सरसाइज या योगा करने से उल्टी या पेट दर्द की समस्या होने लगती है। इसलिए अगर आप भी भोजन करने के तुरंत बाद एक्सरसाइज या योगा करते हैं तो सावधान हो जाएं। यह आपकी सेहत के लिए बेहतर नहीं है। आप भोजन करने के 1 घंटे बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं या भोजन करने से 1 घंटे पहले भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

नहीं पीएं पानी

भोजन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो खाना ठीक से नहीं पचता है। जिससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी और अपच की परेशानी होने लगती है। इतना ही नहीं भोजन करने के दौरान भी ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे खाना ठीक से नहीं पचता। इसलिए अगर आप भी भोजन के दौरान या भोजन के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इस आदत को बदल डालें। इससे आपकी सेहत को फायदा होगा। अपनी कुछ आदतों में बदलाव करके आप स्वस्थ रह सकते हैं। हालांकि शरीर में ज्यादा पानी का मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story