×

Onion Side Effects:जानें सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है प्याज का सेवन

Onion Side Effects: प्याज का इस्तेमाल लगभग हर व्यंजन में किया जाता है। प्याज किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। प्याज में जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है।

Anupma Raj
Published on: 21 July 2022 4:21 PM GMT (Updated on: 21 July 2022 4:21 PM GMT)
Side Effects of Onion
X

Onion ( Image: Social Media)

Onion Side Effects: प्याज का इस्तेमाल लगभग हर व्यंजन में किया जाता है। प्याज किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। प्याज में जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। खासकर गर्मी के दिन में प्याज खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से लू से बचा जा सकता है।

प्याज में विटामिन ए, आयरन, पोटैशियम, फाइबर, एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-कार्सिनोजेनिक, विटामिन बी6, बी कॉम्प्लेक्स आदि पाया जाता है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है प्याज खाने से शरीर को कई तरह का नुकसान भी पहुंचता है। आइए जानते हैं प्याज खाने से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है

एसिडिटी की समस्या

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो प्याज का सेवन नहीं करें। इससे आपको गैस और बदहजमी की शिकायत हो सकती है। दरअसल प्याज में ग्लूकोस और फ्रक्टोज की अधिक मात्रा पाया जाता है, जो शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ाता है। जिसकी वजह से खाना पचने में परेशानी होती है और इससे एसिडिटी की समस्या होती है। इसलिए अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल प्याज में फाइबर होता है, जिससे पेट दर्द और कब्ज की भी समस्या होने लगती है। इसलिए प्याज का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में प्याज का सेवन सेहत के लिए खतरनाक है।

ब्लड शुगर की समस्या

ज्यादा मात्रा में प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर की परेशानी होती है। दरअसल अगर आपको लो ब्लड शुगर की समस्या है तो प्याज का सेवन न करें क्योंकि ये आपके ब्लड शुगर लेवल को और अधिक कम कर देता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और प्याज का सेवन कर रहें हैं तो ब्लड शुगर जरूर चेक करें। ब्लड शुगर कम होने पर प्याज का सेवन नहीं करें। डायबिटीज के मरीजों को प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में दिक्कत

प्याज का सेवन करने से प्रेग्नेंसी में दिक्कत हो सकती है। दरअसल ज्यादा प्याज खाने से सीने में जलन और उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है। प्याज भोजन में जरूर टेस्ट बढ़ा सकता है लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक भी है। इसलिए कभी भी बहुत ज्यादा प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

एलर्जी की समस्या

अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो प्याज का सेवन नहीं करें। प्याज का सेवन करने से एलर्जी की समस्या और बढ़ सकती है। साथ ही शरीर में खुजली, लाल चकते और रेड रैशेज भी हो सकता है। इसलिए एलर्जी की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही प्याज का सेवन करना चाहिए।

आंत हो सकता है प्रभावित

अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से आंत के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल प्याज का सेवन करने से साल्मोनेला नामत बैक्टीरियल समस्याएं हो सकती हैं, जो धीरे धीरे आंत को प्रभावित करने लगती हैं। इसलिए प्याज का सेवन कम से कम मात्रा में करने की कोशिश करें या डॉक्टर से संपर्क करने के बाद करें। कम मात्रा में प्याज का सेवन आंत की समस्या को बढ़ने नहीं देगा।




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story