TRENDING TAGS :
Orange Benefits: डेली संतरा खाने से डिप्रेशन का खतरा होता है 20 प्रतिशत तक कम, यहां जानें 5 फायदों के बारे में
Orange And Depression: एक हालिया स्टडी में कहा गया है कि रोजाना एक संतरा खाने से व्यक्ति में अवसाद का खतरा 20% तक कम हो सकता है। आइए जानते हैं इस अध्ययन के बारे में विस्तार से।
Orange Benefits (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Orange Health Benefits: संतरा एक ऐसा फल है, जो शरीर को अनेक तरीकों से फायदा पहुंचाता है। यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे कि विटामिन सी, ए, और बी, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि। ये सारे न्यूट्रिएंट्स आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना संतरा को अपनी डाइट में शामिल करने से आप डिप्रेशन (Depression) के रिस्क को भी कम कर सकते हैं, जो आज के समय में एक बड़ी समस्या है। ऐसा एक स्टडी में भी सामने आया है।
जी हां, एक हालिया स्टडी में कहा गया है कि रोजाना एक संतरा खाने से व्यक्ति में अवसाद का खतरा 20% तक कम हो सकता है। ये अध्ययन हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल के शोधकर्ताओं ने किया है। आइए जानते हैं क्या कहा गया है कि अध्ययन में।
स्टडी में क्या हुआ खुलासा?
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में चिकित्सा के प्रशिक्षक और मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल के चिकित्सक राज मेहता के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन एक संतरा खाने से अवसाद का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से खट्टे फल खाते हैं, उनमें डिप्रेशन विकसित होने का खतरा काफी कम था। ऐसा संभवतः आंत के बैक्टीरिया पर इसके प्रभाव के कारण हो सकता है।
ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि साइट्रस मानव आंत में पाए जाने वाले एक प्रकार के बैक्टीरिया, फ़ेकैलिबैक्टेरियम प्रुस्निट्ज़ी (F. prausnitzii) के विकास को उत्तेजित करता है, जो मूड को बेहतर बनाने के लिए जाने जाने वाले न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन और डोपामाइन दो बायोलॉजिकल मॉलिक्यूल्स के उत्पादन को प्रभावित करता है।
कितने संतरे से पड़ता है फर्क
शोधकर्ताओं ने बताया कि हमने पाया कि डेली एक मीडियम संतरा खाने से डिप्रेशन विकसित होने का जोखिम करीब 20 फीसदी तक कम हो सकता है। और यह प्रभाव साइट्रस के लिए विशिष्ट प्रतीत होता है।
संतरा खाने के फायदे (Orange Khane Ke Fayde In Hindi)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
आइए जानते हैं संतरा खाने के अन्य फायदों के बारे में।
1- बढ़ती है इम्यूनिटी
संतरा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसीलिए ठंड के दौरान संतरे का सेवन आपको मौसमी फ्लू और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है।
2- स्किन के लिए लाभदायक
ऑरेंज का सेवन स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होने की वजह से संतरा कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा अधिक समय तक जवां और चमकदार बनी रहती है।
3- वेट लॉस में करता है मदद
इसके अलावा इस फल में कम कैलोरी होती है, जिस वजह से यह वेट लॉस जर्नी में भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा संतरे में मौजूद फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने का काम करेगा। जिससे आप अधिक खाने से बचेंगे।
4- शरीर रहता है हाइड्रेट
संतरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से यह बॉडी को हाइड्रेट रखने का भी काम कर सकता है।
5- दिल और किडनी को रखता है दुरुस्त
संतरे में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है, जिस वजह से यह बीपी को कंट्रोल रखता है, जिससे दिल भी सेहतमंद रहता है। इसके अलावा संतरा किडनी स्टोन का खतरा कम करने में भी सहायक है।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सटीकता, सत्यता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।