Tips to Improve Digestion: पेट अक्सर हो जाता है गड़बड़, इन 4 उपाय से बढ़ाएं पाचन शक्ति

Digestion Power Badhane Ke Upay: अगर आप भी कमजोर पाचन तंत्र से परेशान हैं तो इन उपायों को जरूर आजमाएं। इनकी मदद से आप पाचन शक्ति बढ़ा सकते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 July 2024 8:02 AM GMT
Tips to Improve Digestion: पेट अक्सर हो जाता है गड़बड़, इन 4 उपाय से बढ़ाएं पाचन शक्ति
X

Digestion (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Pachan Shakti Badhane Ke Upay: कई लोगों को अक्सर ही पाचन संबंधी समस्याएं (Digestive Problems) बनी रहती हैं। बार-बार पेट खराब होना, पेट में गैस बनना या पेट फूला हुआ लगना, कब्ज, अपच की समस्या कमजोर पाचन तंत्र (Weak Digestive System) के कुछ आम लक्षण हैं। सेहतमंद रहने के लिए पेट का साफ होना भी बेहद जरूरी है। पेट की दिक्कतों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसा करना सेहत को भारी पड़ सकता है। लंबे समय तक ये समस्याएं बनी रहने से कई अन्य गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। कमजोर पाचन तंत्र (Digestion System) की वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान हो सकता है। आज हम आपको पाचन तंत्र को मजबूत करने के कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies To Improve Digestive System) बताने जा रहे हैं। जिससे पेट संबंधित सभी समस्याएं (Stomach Related Problems) दूर हो जाएंगी।

पाचन तंत्र को स्ट्रॉन्ग बनाने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Improve Digestion)

1- गुनगुना पानी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हर रोज अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी (Warm Water) से करें। ऐसा करने से पाचन क्रिया मजबूत और बॉडी डिटॉक्स (Body Detox) होगी। इससे शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

2- आंवला जूस

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा हर रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस (Amla Juice) का सेवन करने से भी पाचन बेहतर होता है। साथ ही इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी बढ़ती है। सुबह-सुबह आंवला का जूस (Gooseberry Juice) पीने से बालों और त्वचा की सेहत में भी सुधार होता है।

3- हर्बल चाय

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हर्बल टी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। हर्बल चाय (Herbal Tea) के साथ दिन की शुरुआत करने से आपको कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलेंगे। इससे पाचन शक्ति को बढ़ाने और मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। आप ग्रीन टी, अजवाइन, तुलसी, जीरा, दालचीनी, पुदीना आदि जैसी हर्बल चाय पी सकते हैं।

4- तुरंत न सोएं

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कई लोगों की ये आदत होती है कि खाना खाने के बाद सीधे बैड पर लेट जाते हैं या सो जाते हैं, लेकिन इससे पाचन शक्ति कमजोर होती है। पाचन को बढ़ावा देने के लिए खाने के बाद लगभग 10 मिनट तक धीमी गति से चलने की सलाह दी जाती है। अगर आप भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो इससे खाना पच नहीं पाता और आपको अपच, उल्टी, डकार और जलन की समस्या हो सकती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story