×

Pair me Sujan : अगर आपको भी है पैर में सूजन तो अपनाएं यह उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा

Pair me Sujan : शरीर में पोषण की कमी, अधिक मोटापा, खराब दिनचर्या, बढ़ती उम्र जैसे कई कारण की वजह से पैर में सूजन हो सकती है।

Shraddha
Written By ShraddhaNewstrack Network
Published on: 28 Sep 2021 5:01 AM GMT
पैर में सूजन होने पर अपनाएं यह उपाय
X

पैर में सूजन होने पर अपनाएं यह उपाय (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Pair me Sujan : अक्सर लोगों के पैर में सूजन (Pair me Sujan) जैसी समस्या देखने को मिलती है। वैसे तो ये एक आम समस्या है लेकिन कभी - कभी हम इसे आम समझ कर नजरंदाज कर देते हैं। और पैर का सूजन (Pair me Sujan) बढ़ जाता है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब दिनचर्या के कारण, शरीर में पोषण की कमी जैसी समस्या के कारण पैर में सूजन (Pair me Sujan) हो जाती है।


पैर में सूजन होने के कई कारण होते हैं। इससे शरीर में कई तरह की समस्या हो जाती है। आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं पैर में सूजन क्यों होती है (Pair me Sujan kyo hoti hai), पैर में सूजन के क्या कारण हैं (Pair me Sujan ke kya karan hain) , पैर में सूजन के घरेलू उपाय (Pair me Sujan ke gharelu upay) आइए जानते हैं इन जानकारी के बारे में।


पैर में सूजन के क्या कारण हैं (Pair me Sujan ke kya karan hain)




पैर में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में पोषण की कमी, अधिक मोटापा, खराब दिनचर्या, बढ़ती उम्र, प्रेग्नेंसी, किडनी की समस्या जैसे कई कारण की वजह से पैर में सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इस सूजन से निजात पाने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।पैर में सूजन के क्या कारण हैं (Pair me Sujan ke kya karan hain)

पैर में सूजन क्यों होती है (Pair me Sujan kyo hoti hai)

पैरों में सूजन आना एक आम समस्या है लेकिन अगर यह सूजन बार - बार आए तो यह चिंता का विषय है। शरीर में पोषण की कमी, अधिक मोटापा, खराब दिनचर्या, बढ़ती उम्र, प्रेग्नेंसी, किडनी की समस्या होने के कारण यह सूजन शरीर में होती है। शरीर में ज्यादा पानी इकट्ठा हो जाने से पैर में सूजन की समस्या बनी रहती है। इसके कई इलाज है।


पैर में सूजन के घरेलू उपाय (Pair me Sujan ke gharelu upay)


पैर में सूजन होने पर घर बैठे कई घरेलू इलाज कर सकते हैं तो जानते हैं इन घरेलू इलाजों के बारे में।

सेंधा नमक


पैर में सूजन होने पर करें सिकाई (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

पैर में सूजन होने पर सेंधा नमक सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। पैर की सूजन दूर करने के लिए एक टब में गुनगुन पानी लें जिसमें 2 से 3 चम्मच सेंधा नमक लें। उसके बाद अपने पैरों को 10 - 15 मिनट के लिए इस टब में डालकर रखें। ऐसा दिन में 2 बार सिकाई करने पर पैर की सूजन में काफी आराम मिलता है।

जौ का पानी

पैर की सूजन में जौ का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है। जौ का पानी पीने से पेशाब खूब होती है। ऐसा होने से शरीर की गन्दगी निकल जाती है। ऐसा होने पर पैरों की सूजन में काफी आराम मिलता है। जौ का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Shraddha

Shraddha

Next Story