TRENDING TAGS :
Periods Symptoms: पीरियड्स के दौरान शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, बिल्कुल ना करें इग्नोर
Periods Symptoms : हर महिला को पीरियड के दौरान कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।
Periods Symptoms (Photos - Social Media )
Periods Symptoms : पीरियड्स हर महिला के लिए एक ऐसा समय होता है जो कई तरह की चीजों को सामना करती है। पेट, कमर दर्द, सिर दर्द, पीठ दर्द, चिड़चिड़ापन जैसी कई तरह की समस्या इस दौरान होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं जो महिलाओं को कई तरह को परेशानी देता है। महिलाओं को इस दौरान ब्लीडिंग और दर्द का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि, पीरियड के दौरान कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें हमें बिलकुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
ना इग्नोर करें ये चीजें
ब्लड फ्लो बढ़ना
पीरियड्स के समय अगर आपको बहुत ज्यादा ब्लड फ्लो हो रहा है तो इस बात को आपको बिलकुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। समय रहते आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अत्यधिक दर्द होना
पीरियड्स के दौरान अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। ज्यादा दर्द होना किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। जैसे आपको ऐसा लगे कि आपको दर्द बहुत अधिक हो रहा है आपको डॉक्टर को दिखा देना चाहिए।
Periods Symptoms
बट क्रैंप
कुछ लोगों को पीरियड के दौरान बट क्रैंप का सामना भी करना पड़ता है। ये हार्मोनल इंबैलेंस का साइन है जो आपको समय रहते समझ लेना चाहिए।
ब्रेस्ट टेंडरनेस
अगर पीरियड्स के दौरान आप ब्रेस्ट में टेंडरनेस फील हो रहा है तो समझ लीजिए की आपको कोई परेशानी हो रही है। ये एस्ट्रोज में उतार चढ़ाव को वजह से होता है।
Periods Symptoms
खून के थक्के
पीरियड्स के दौरान अगर ब्लीडिंग में आपको खून के थक्के दिखाई दे रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ये ब्लड क्लोटिंग काफी गंभीर हो सकती है।