×

Pet ki Charbi Ghatane ke Upay: पेट की चर्बी बढ़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Pet ki Charbi Ghatane ke Upay: पेट की चर्बी बढ़ने की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। पेट की चर्बी ज्यादा होने की वजह से हमें कई तरह की बीमारियां भी पकड़ सकती है।

Rakshita Srivastava
Written By Rakshita SrivastavaPublished By Shraddha
Published on: 28 Nov 2021 1:18 PM GMT
पेट की चर्बी कम करने के उपाय
X

पेट की चर्बी कम करने के उपाय (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Pet ki Charbi Ghatane ke Upay: कोरोना महामारी के चलते ज्यादातर ऑफिसों में वर्क फॉम होम (Work From Home) की सुविधा दे दी गई थी। जिसके चलते लोग कई घटों तक लगातार बैठ कर काम करते हैं। जिससे लोगों की फिजिकल मेहनत नहीं हो पाती है और लोगों को पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।

पेट की चर्बी बढ़ने की वजह (pet ki charbi badhne ki wajah) से हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। पेट की चर्बी ज्यादा होने की वजह से हमें कई तरह की बीमारियां भी पकड़ सकती है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए बाजार में कई तरीके की दवा भी मिलती है। लेकिन उनका साइड इफेक्ट्स भी हो सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप पेट की चर्बी को कम करने के लिए आसान घरेलू उपाय को अजमाएं। घरेलू उपाय अजमाने के किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि आप किस घरेलू उपाय को अपना के अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

पेट कम करने के लिए अजवाइन और नींबू का करें सेवन

एक बड़े चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में रात में भिगो कर छोड़ दें। इसके बाद सुबह आप उस पानी को थोड़ा सा गर्म कर के छान कर निकाल लें। उसके बाद उस गर्म पानी में आधा चम्मच नीबू का रस मिला कर पी लें। ऐसा रोजाना नियमित रूप से करने से आपको जल्द ही रिजल्ट समझ में आ जाएगा। अगर इस पानी का सेवन आप सुबह खाली पेट करते है तो आपको जल्द अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

वजन घटाने के लिए ये एक्सरसाइज है बेहद जरूरी

एक्सरसाइज करने से भी आप के पेट की चर्बी कम हो सकती है(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

एक्सरसाइज करने से भी आप के पेट की चर्बी कम हो सकती है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज (pet ki charbi ghatane ki exercise) करते है तो आपको एक महीने में फायदा मिलना शुरू हो सकता है। फिजिकल मेहनत हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है।

पेट की चर्बी घटाने के लिए खाने के बाद सौफ जरूर खाएं

खाना खाने के बाद आपको सौफ का सेवन जरूर करना चाहिए। सौफ में भरपूर मात्रा में आयरन और मैगनिशियम पाया जाता है। जिससे हमारे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

पेट के लिए लहसुन है काफी फायदेमंद

सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 2-3 कलियां चबाकर खाएं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

रोजाना नियमित रूप से सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 2-3 कलियां चबाकर खाएं। इससे आपके पेट की चर्बी तो कम होगी ही, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा। लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

पेट की चर्बी के लिए 2-3 बार लें ग्रीन टी

अगर आप चाय ज्यादा पीते हैं तो यह आप के लिए नुकसान देह है। आप चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करें। आप रोजाना नियमित रूप से दिन भर में 2-3 बार ग्रीन टी का सेवन करें।

पेट की चर्बी कम करने के लिए टमाटर का जूस लें

टमाटर का जूस काफी फायदेमंद होता है चर्बी घटाने में (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

टमाटर का जूस काफी फायदेमंद होता है। टमाटर के जूस के सेवन से भी आपको जल्द ही अच्छा रिजल्ट समझ में आ सकता है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीयें

रोजाना सुबह गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

रोजाना सुबह गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं। नींबू पानी का सेवन करने से हमारा वजन भी घटता है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

पेट कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए-

चावल न खाएं

पेट में ज्यादा चर्बी होने पर चावल का सेवन न करें (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

अगर आपके पेट की चर्बी ज्यादा है तो आपको चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

मीठा खाना भूल जाएं

आपको अपने पेट की चर्बी घटाने के लिए मीठा का उपयोग करना बिल्कुल छोड़ देना चाहिए। मीठा खाने से हमारा वजन भी बढ़ता है।

भूखे पेट बिल्कुल न रहें

कई लोग वजन कम करने के लिए या पेट की चर्बी कम करने के लिए भूखे रह जाते है। लेकिन ऐसा करने से आपका वजन कम नहीं होगा, बल्कि आप के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालेगा।

तेलीय पदार्थ को खाना छोड़ दें

अधिक तेलीय पदार्थ का भी सेवन न करें (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

अधिक तेलीय पदार्थ का भी सेवन नहीं करना चाहिए। समोसे, पकोड़ी इन सब चीजों को खाना बिल्कुल ही छोड़ देना चाहिए।

Shraddha

Shraddha

Next Story