×

Health : फालसे खाने से रहेंगे ऊर्जावान

seema
Published on: 22 Jun 2018 11:49 AM GMT
Health : फालसे खाने से रहेंगे ऊर्जावान
X

नई दिल्ली : इस समय मिलने वाले फालसे का प्रतिदिन मुट्ठी भर सेवन आपको फिट और तंदुरुस्त बना सकता है। फालसा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह लिवर और गॉल ब्लैडर से संबंधित रोगों में फायदेमंद है। यह ब्लडप्रेशर और कॉलेस्ट्रोल स्तर को नियंत्रित करता है। अगर किसी का स्वभाव चिड़चिड़ा है तो फालसा को किसी भी रूप में खाएं, लाभ होगा। यह उल्टी और घबराहट दूर करता है। धूप में रहने के कारण शरीर के खुले अंगों पर होने वाली लालिमा, जलन, सूजन को दूर करने में भी यह मददगार है।

यह भी पढ़ें : Health : अगर खाते है अधिक चीनी तो तुरंत छोड़ें

विटामिन सी से भरपूर फालसे का खट्टा-मीठा रस खांसी-जुकाम को रोकने और गले की समस्याओं से निजात मिलेगी।पेशाब में जलन और रुकावट होने पर फालसे की जड़ को पानी में भिगो दें फूल जाने पर मसल कर छानकर पी लें। आराम मिलेगा। फालसा में पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी और एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं।

इसका जूस पीने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। इससे शरीर में स्फूर्ति और शक्ति का संचार होता है।

फालसा रक्त को शुद्ध करता है। पेशाब में जलन होने पर फालसा का जूस पीना हितकारी है। पाचन संबंधी दिक्कतें एसिडिटी और अपच में भी राहत देता है। फालसा की पत्तियों का पेस्ट त्वचा संक्रमण खुजली, फुंसियां और घावों को ठीक करने का काम करता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story