×

महिलाएं शारीरिक संबंध से क्यों नहीं होती संतुष्ट, इन बातों को जरूर जान लें

पति पत्नी के बीच आपसी समझ और प्यार से ही उनके आगे ही ज़िन्दगी निर्धारित होती है। दोनों की ख़ुशी माइने रखती हैं। जिसमे शारीरिक संबंधों की भी अहम् भूमिका होती है।लेकिन कैसे बार लोग सेक्स संबंधों को लापरवाही से लेते है।

Monika
Published on: 23 Aug 2020 2:07 PM GMT
महिलाएं शारीरिक संबंध से क्यों नहीं होती संतुष्ट, इन बातों को जरूर जान लें
X
In which physical relationships also have an important role. But how often do people take sex relations carelessly

पति पत्नी के बीच आपसी समझ और प्यार से ही उनके आगे ही ज़िन्दगी निर्धारित होती है। दोनों की ख़ुशी माइने रखती हैं। जिसमे शारीरिक संबंधों की भी अहम् भूमिका होती है।लेकिन कैसे बार लोग सेक्स संबंधों को लापरवाही से लेते है। जिससे पारिवारिक तनाव एक भयंकर रूप ले लेता है। कई बार तो इसी स्थिति भी आ जाती है जब कपल्स एक दुसरे के साथ रहना पसंद नही करते और तलाक तक की नौबत आ जाती है।

अगर महिलाओं की शारीरिक संतुष्टि की बात करें तो कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कारण हैं, जिन पर गौर किया जाए और पार्टनर इन बातों का ध्यान रखें तो महिला को सेक्सुअली संतुष्ट किया जा सकता है और पारिवारिक तनाव भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच कारणों के बारे में –

कपल्स

प्यार और स्नेह की जरूरत

महिलाएं सेक्सुअल संबंधों से ज्यादा प्यार और स्नेह भरे संबंधों रखना पसंद करती हैं। ऐसे में जब तक पार्टनर महिला के साथ प्यार भरे संबंध स्थापित नहीं करेगा, तब तक महिला का अपने पार्टनर के साथ लगाव और स्नेह स्थापित नहीं होगा। तो इन बातों पर खुल कर अपने शारीरिक संबंधों के बारे में बात करें।

आजकल महिलाएं घर के अलावा ऑफिस में भी काम करती हैं। इस परिस्थिति में उन पर लगातार काम का दबाव बना रहता है। खुद के लिए सोचने-समझने और शारीरिक संबंधों की पूर्ति के लिए कभी-कभी कुछ महिलाएं समय नहीं निकाल पाती हैं। कई बार मानसिक तनाव भी ज्यादा होता है। ऐसी स्थिति में उनका इंटिमेट हो पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

ये भी देखें: खौफ! झाँसी छोड़ मध्य प्रदेश भागे बदमाश, मच गया हड़कम्प

कपल्स

प्यार की ज़रूरत

लगातार एक जैसे उबाऊ सेक्स संबंध से भी महिलाए उब जाती है। जल्दबाजी और एक जैसी पोजिशन में स्थापित किया गया शारीरिक संबंध भी महिलाओं को इमोशनली और फिजिकली अपने पार्टनर से दूर कर सकता है। ऐसे में पार्टनर से बात करें और महिला की पसंद के अनुसार भी शारीरिक संबंध स्थापित करे।

myUpchar के अनुसार कई बार महिलाएं किसी यौन समस्या से ग्रस्त होती हैं, लेकिन शर्म के कारण खुलकर नहीं बता पातीं या अज्ञानता के कारण इलाज नहीं करवा पाती हैं। पार्टनर की जिम्मेदारी होती है कि वह इस स्थिति को समझे और हल निकाले।

आमतौर पर अधिकतर महिलाएं खुद को ज्यादा से ज्यादा सुंदर दिखलाना पसंद करती हैं। ऐसे में यदि पार्टनर तारीफ न करें तो महिला का आत्मविश्वास कम हो सकता है। बढ़ा हुआ शारीरिक वजन या फिर पार्टनर का आकर्षण जाहिर न करना महिलाओं में हीन भावना भर सकता है। इन हालात में वह सेक्स संबंधों में रुचि दिखाना भी कम कर सकती हैं।

ये भी देखें: आह कोरोना तो वाह भीः संकट बढ़ा, खुल गए ऑनलाइन कोचिंग के द्वार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story