×

Pimples Ke Gharelu Upchar: पेट की गर्मी से भी होते हैं मुहांसे, यहां जानें उपाय

Pimples Ke Liye Ayurvedic Upchar: घरेलू उपाय से भी पिंपल्स और एक्ने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं, जो पिंपल को खत्म करने में मदद करेंगे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 12 April 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 12 April 2024 6:00 AM GMT)
Pimples Remedies: पेट की गर्मी से भी होते हैं मुहांसे, यहां जानें उपाय
X

Pimples Remedies (Photo Courtesy- Social Media)

Home Remedies For Pimples: बढ़ती उम्र के साथ पिंपल्स (Pimples) की समस्या होना एक आम बात है। गर्मियों के मौसम में यह परेशानी (Summer Pimples) और भी बढ़ जाती है। इसकी कई सारी वजहें हो सकती हैं, जैसे कि धूप, धूल, शरीर की गर्मी, पेट न साफ होना, स्ट्रेस (Stress) और टेंशन (Tension) आदि। जी हां, शरीर और पेट की गर्मी से भी एक्ने, पिंपल्स और ब्रेकआउट होने लगते हैं। शरीर की गर्मी से होने वाले पिंपल्स को हीट पिम्पल्स (Heat Pimples) भी कहा जाता है, जो गाल और माथे पर नजर आते हैं। एक्ने और पिंपल्स की समस्या के लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घरेलू उपाय से भी इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं पिंपल्स को खत्म करने के घरेलू (Gharelu Upay For Pimples) और आयुर्वेदिक उपचार (Ayurvedic Treatment For Pimples)।

पिंपल्स को खत्म करने के घरेलू उपाय (Home Remedies For Pimples In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- खूब पिएं पानी (Stay Hydrated)

अगर पेट और शरीर की गर्मी को शांत करेंगे तो पिंपल्स की समस्या (Pimples Ki Samasya) का भी समाधान आसानी से हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी (Water) पिएं। दरअसल, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पीने से बॉडी का टेम्परेचर (Body Temperature) कम हो सकता है और ठंडक मिलती है। इससे गर्मी के कारण होने वाले पिंपल्स (Heat Pimples) की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिल सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

एलोवेरा भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद (Aloe Vera Gel Ke Fayde) साबित होता है। एलोवेरा जेल से स्किन संबंधित कई परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। स्किन इंफेक्शन और हीट पिम्पल्स जैसी समस्या भी इसे लगाने से दूर हो जाती है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एलेवेरा जेल को दिन में दो से तीन बार पिम्पल्स के उपर लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- गुलकंद (Gulkand)

आयुर्वेद में गुलकंद को काफी फायदेमंद बताया गया है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) पाया जाता है। साथ ही गुलकंद में कूलिंग प्रॉपर्टी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, इसका सेवन करने से पेट की गर्मी कम होती है। जिससे कई हेल्थ और स्किन संबंधी समसयाओं से छुटकारा मिल सकता है। इसे खाने से त्वचा सुंदर बनेगी और एक्ने के निशान भी कम हो जाएंगे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- नीम (Neem)

नीम में कई औषधीय गुण (Neem Medicinal Properties) होते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में कारगर हैं। इसे पेट के रोगों और स्किन को बेहतर बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मुंहासे दूर करने के लिए आप नीम का पेस्ट अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। कुछ नीम के पत्तों को अच्छी तरह साफ करने के बाद 1 छोटे चम्मच चंदन पाउडर और 1/4 चम्मच हल्दी के पाउडर के साथ पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर मास्क (Neem Face Mask) की तरह लगाएं और आधे घंटे बाद फेस को सादे पानी से धो लें।


5- खानपान में बदलाव (Healthy Diet)

इसके साथ ही पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाएं। खानपान में हेल्दी चीजों को शामिल करने से स्किन पर भी अच्छा प्रभाव दिखता है। ज्यादा तला भुना, जंक फूड खाने से पेट के साथ साथ चेहरा भी खराब हो जाता है। अपनी डाइट में फल-सब्जियां, विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ को शामिल करें। इसके साथ ही अपनी डाइट में गर्म तासीर वाले मसलों के सेवन को सीमित रखें।

नोट- इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story