×

Pre Workout Meal In Hindi: वर्कआउट से पहले क्या खाएं? जानें कैसा होना चाहिए आपका Pre Workout Meal

Pre Workout Meal In Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए दो चीजें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। एक व्यायाम और दूसरा संतुलित आहार।

Pallavi Srivastava
Published on: 2 Sep 2021 2:52 AM GMT
Pre Workout Meal In Hindi
X

प्री वर्कआउट मील pic(social media)

Pre Workout Meal In Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए दो चीजें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। एक व्यायाम और दूसरा संतुलित आहार। कहा जाता है कि एक स्वस्थ शरीर के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना और अन्य शारीरिक गतिविधि करना होता है, उतना ही जरूरी संतुलित मात्रा में पोषण लेना भी होता है। बॉडी बनाने और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में वर्कआउट के साथ भोजन की भी अहम भूमिका होती है। फिट बॉडी बनाने में 20% वर्कआउट और 70% आपकी प्री वर्कआउट मील का रोल होता है। लेकिन अक्सर लोग यहीं पर गलती कर बैठते हैं। लोग सोचते हैं पूरा दिन क्या खाएं क्या न खाएं। लेकिन इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि वर्कआउट से पहले क्या खाएं।

वर्कआउट के दौरान हमारे शरीर से पसीना निकलता है और इसके अलावा मांसपेशियां भी टूटती हैं जिसके कारण इनकी मरम्मत करने के लिए शरीर में पर्याप्त पोषक तत्वों की बहुत जरूरत होती है। आपको वर्कआउट करने से पहले ऐसा मील्स लेना चाहिए जो आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा दे सके। आइए आज हम आपको बताते हैं कि वर्कआउट से पहले क्या खाएं यानि आपका प्री वर्कआउट मील के बारे में-

प्रोटीन शेक (Protein Shake) pic(social media)

1- प्रोटीन शेक (Protein Shake)

शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। और जब आव वर्कआउट कर रहे हों तब तो बहुत ही ज्यादा जरूरी है आपके लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ। एक्सरसाइज से पहले और एक्सरसाइज करने के बाद प्रोटीन का सेवन मसल प्रोटीन सिंथेसिस (Muscle Protein Synthesis) में मदद करता है। इस प्रक्रिया में प्रोटीन भारी एक्सरसाइज के बाद क्षतिग्रस्त मांसपेशियों को ठीक करने में सहायक होता है। वैसे तो आजकल बाजार में बने बनाए प्रोटीन शेक मिलते हैं। लेकिन आप घर पर भी आसानी से इन्हें बना सकते हैं। प्रोटीन शेक की एक रेसिपी आपसे शेयर करती हूं

फ्रूट एंड बटर प्रोटीन शेक (Fruit and Butter Protein Shake)

सामग्री (Materials)

-एक मध्यम आकार का कटा हुआ सेब

-आधा कटा हुआ केला

-एक चम्मच आलमंड बटर

-एक चम्मच डार्क चॉकलेट

-एक कप लो फैट दूध

-दो खजूर (डेट्स)

बनाने की विधि (Recipe)

एक ब्लेंडर में सारी सामग्रियों को डालकर ब्लेंड कर लें। जब सब एक साथ मिक्स हो जाएं, तो इसे एक गिलास में निकालकर, ऊपर से थोड़ी-सी डार्क चॉकलेट डालकर इसे पीएं।

एग व्हाइट ऑमलेट (Egg White Omelet) pic(social media)

2- एग व्हाइट ऑमलेट (Egg White Omelet)

आप जिम जाने से पहले एग व्हाइट ऑमलेट और आलू को भी सकते हैं। एग व्हाइट यानी अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन से भरपूर होता है। और प्री वर्कआउट मील में प्रोटीन का महत्व तो आप जानते ही है कि कितना है। एग व्हाइट सप्लीमेंटेशन मांसपेशियों की मजबूती (मसल स्ट्रेंथ) को बढ़ाने में सहायक होता है।

आलू (Potato) pic(social media)

3- आलू (Potato)

आलू कार्बाेहाइड्रेट्स का एक अच्छा स्रोत होता है और इसमें मौजूद स्टार्च ग्लाइकोजन संचयन बढ़ाने में मदद करता है। जिससे वर्कआउट को बेहतर तरीके से करने में आपको मदद मिल सकती है। आप वर्कआउट से पहले दो उबले आलू मध्यम आकार के ले सकते हैं।

ओटमील (Oatmeal) pic(social media)

4- ओटमील (Oatmeal)

आजकल ओट्स का चलन काफी बढ़ गया है। सुबह के नाश्ते में अब ज्यादातर लोग दलिया की जगह ओट्स खाने लगे हैं। ये बनाने में भी आसान होता है और खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है। ओट्स खाने के कई सारे फायदे होते हैं। इनमें कई फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकते हैं। जैसे इसमें प्रोटीन, विटामिन व लिपिड आदि पाए जाते हैं। आप प्री वर्कआउट से पहले एक छोटी कटोरी ओटमील के ले सकते हैं।

ब्राउन ब्रेड (Brown Bread) pi(social media)

5- प्री वर्कआउट मील में खाएं ब्राउन ब्रेड (Brown Bread)

वर्कआउट से पहले ब्राउन ब्रेड, खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। ब्राउन ब्रेड में प्रोटीन और कार्बाेहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है। और फैट बहुत कम होता है। ब्राउन ब्रेड को गेंहू से बिना चोकर हटाए बनाया जाता है इसलिए इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। ब्राउन ब्रेड का सेवन एक्सरसाइज के दौरान हैवी वर्कआउट में भी आपको एनर्जेटिक महसूस कराता है और आपको जल्दी थकान नहीं आती है।

नट्स (Nuts) pic(social media)

6- वर्कआउट से पहले खाएं नट्स (Nuts)

ड्राई फ्रूट्स या हमारे लिए कई तरह से लाभदायक होते हैं। यदि आप जिम में बॉडी बनाना चाहते है तो अपने प्री वर्कआउट मील में नट्स को जरूर शामिल करें। जैसे मूंगफली, खुबानी, अंजीर आदि खाना। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आपको अधिक देर तक एनर्जी मिलेगी औ जल्दी थके हुए महसूस नहीं करेंगे।

स्मूदी (smoothie) pic(social media)

7- स्मूदी (smoothie)

प्री वर्कआउट के पहले आप एक कप या एक छोटा ग्लास स्मूदी ले सकते हैं। स्मूदी आप अपने हिसाब से किसी भी फल या सब्जी को मिलाकर बना सकते हैं। आप चाहें तो थोड़ा सा ड्राईफ्रूट भी डाल सकते हैं।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story