Pregnancy Tips In Hindi: 35 के बाद प्लान कर रहीं प्रेग्नेंसी, तो इन 6 बातों का जरूर रखें ख्याल

Pregnancy Tips: 35 की उम्र के बाद कई बार महिलाओं को इनफर्टिलिटी का शिकार होना पड़ता है। लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो 35 की उम्र में भी गर्भधारण कर सकती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 17 Sep 2024 12:45 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2024 12:45 AM GMT)
Pregnancy Tips In Hindi: 35 के बाद प्लान कर रहीं प्रेग्नेंसी, तो इन 6 बातों का जरूर रखें ख्याल
X

Pregnancy Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Pregnancy Risk After 35: प्रेग्नेंसी एक ऐसी चीज है, जिसे हर महिला फील करना चाहती है। लेकिन 30 की उम्र में प्रजनन क्षमता (Fertility) धीरे-धीरे कम होने लगती है, खासतौर पर 35 की उम्र के बाद। ऐसा नहीं है कि आप 35 के बाद प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं, लेकिन इस उम्र में गर्भवती होने पर कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। कई बार इस एज में महिलाओं को इनफर्टिलिटी (Infertility) यानी बांझपन का भी शिकार होना पड़ता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा उम्र में गर्भवती होने पर समय से पहले जन्म या सीजेरियन बर्थ का खतरा अधिक रहता है। साथ ही 35 के बाद मां बनने वाली महिलाओं में गर्भपात, स्टिलबर्थ यानी मृत-जन्म, जन्मजात डायबिटीज, प्रीएक्लेम्सिया और कम वजन वाले शिशु को जन्म देने का खतरा काफी ज्यादा होता है।

आज के समय में ज्यादा उम्र में शादी करने का चलन काफी बढ़ गया है। इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन ज्यादा उम्र में मां बनने में कई सारी परेशानियां आने लगती हैं। अगर आप भी 35 के बाद प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आपको गर्भवती होने में मदद मिल सकती है। साथ ही इन बातों को फॉलो करके आप बिना जोखिम स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

35 के बाद प्रेग्नेंसी में इन बातों का रखें ख्याल (Tips To Get Pregnant After 35 In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- सबसे पहले तो इस उम्र में कंसीव करने से पहले एक बार संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। ताकि आपको ये पता चल सके कि इस उम्र में आपकी बॉडी मां बनने के लिए कितनी रेडी है। साथ ही अपने संपूर्ण स्वास्थ्य की भी जांच कराना ना भूलें।

2- अगर आप 35 के बाद मां बनना चाहती हैं तो जरूरी है कि आप इस उम्र में खुद को फिट और वजन को कंट्रोल में रखें। इसके लिए हेल्दी डाइट लें। रोजाना व्यायाम करें। साथ ही बेवजह स्ट्रेस ना लें। ये सभी चीजें प्रजनन को बेहतर बनाने और गर्भधारण के बेहतर परिणाम देने में मददगार साबित होंगी।

3- बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज और योग करें। साथ ही उन एक्सरसाइज को भी रूटीन में शामिल करें, जिससे गर्भाशय (Uterus) को मजबूती मिले। इससे गर्भधारण करना आसान होता है।

4- 35 की उम्र के बाद भी गर्भधारण करना है तो अपने वजन के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखें।

5- इसके अलावा अगर धूम्रपान या शराब का सेवन करती हैं तो इस आदत को छोड़ना ही सही फैसला रहेगा। क्योंकि धूम्रपान महिला की प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

6- इसके अलावा कैफीन का सेवन भी बहुत कम कर दें। कई लोग बहुत ज्यादा चाय या कॉफी के शौकीन होते हैं, लेकिन गर्भावस्था के दौरान नियमित कैफीन का सेवन गर्भपात की संभावना को बढ़ाता है। इसलिए कैफीन से दूर रहें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों और सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story