×

Probiotics Food: हेल्थ को बनाना है बेहतर, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Probiotics Food : हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होता है और कुछ ऐसे फूड प्रोडक्ट होते हैं जो हमें स्वस्थ रखने का काम करते हैं। प्रोबायोटिक गट हेल्थ के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 12 Jan 2024 10:00 AM GMT (Updated on: 12 Jan 2024 10:00 AM GMT)
Probiotics Foods
X

Probiotics Foods (Photos - Social Media)

Probiotics Food : हर व्यक्ति गट और म्यूकस लाइनिंग जैसी चीजों को स्वस्थ रखना चाहता है। इन चीजों में लाइव माइक्रोब्स होते हैं जो हमारी सेहत को तंदुरुस्त बनाए रखने में काफी मददगार है। प्रोबायोटिक ऐसी चीज जो हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा आवश्यक है। अगर माइक्रोबायोम में गुड माइक्रोब्स को बढ़ावा देना है तो प्रोबायोटिक को काफी असरकार माना गया है। यह हमारे पाचन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं और गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं जिससे कि व्यक्ति आसानी से खाना पचा पाता है। इसे पोषक तत्वों को ऑब्जर्व करने में भी काफी मदद मिलती है और गट हेल्थ बेहतर बनती है। ब्रेन की सेहत और कई तरह के इंफेक्शन के खिलाफ लड़ने में भी यह बहुत मददगार है। प्रोबायोटिक को हर किसी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इनसे भरे कई सारे सप्लीमेंट भी मार्केट में मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप सप्लीमेंट का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो कुछ ऐसा फूड आइटम्स भी है जिनमें यह काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। चलिए आज हम आपको इन फूड आइटम्स के बारे में जानकारी देते हैं।

दही

दही का इस्तेमाल आमतौर पर सभी घरों में होता है। दूध में बैक्टीरिया की मदद से फर्मेंट कर इसे बनाया जाता है। इसमें प्रोबायोटिक भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको ज्यादा शुगर वाला दही या प्रोसेस्ड दही नहीं खाना चाहिए।

दही

छाछ

छाछ एक ऐसी चीज है जिसे हम बटर मिल्क के तौर पर भी जानते हैं। दूध से मक्खन निकल जाने के बाद जो तरल पदार्थ बचता है वह फर्मेंटेड होने के कारण प्रोबायोटिक से भरा हुआ होता है। प्रोबायोटिक होने के साथ इसमें विटामिन और मिनरल भी बड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

छाछ

किमची

अगर आप कोरियन पॉप कल्चर और टीवी शो देखते होंगे तो आपने इस कोरियन डिश के बारे में जरूर सुना होगा। किमची एक कोरियन साइड डिश होती है जिसे सब्जियों को फरमेंट कर बनाया जाता है। यह प्रोबायोटिक से भरा हुआ होता है जो काफी लाभदायक है।

किमची

मीसो सूप

सोयाबीन को फर्मेंट कर इस सूप को तैयार किया जाता है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। यह जापानी सूप होता है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। यह खाने में काफी फायदेमंद होता है।

मीसो सूप

कैफीर

यह दूध को फर्मेंट कर तैयार होने वाली एक चीज है, जो काफी लाभदायक है। इसमें बैक्टीरिया और यीस्ट मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में माइक्रोबायोम के लिए लाभदायक है।

कैफीर


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story