×

Red Wine Benefits: दिल को रखना चाहते हैं हेल्दी तो करें रेड वाइन का सेवन लेकिन मात्रा हो सीमित

Red Wine Pine Ke Fayde: अगर आप रेड वाइन पीने के शौकीन हैं तो आपको लिए यह खबर अच्छी है।दरअसल रेड वाइन पीना हार्ट के लिए फायदेमंद होता है।लेकिन सीमित मात्रा में रह कर रेड वाइन का सेवन करें।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Aug 2022 5:16 AM GMT
Red Wine Benefits for Health
X

Red Wine (Image:Social Media)

Red Wine Benefits Hindi: अगर आप रेड वाइन पीने के शौकीन हैं तो आपको लिए यह खबर अच्छी है। दरअसल रेड वाइन पीना हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। सिर्फ दिल के लिए ही नहीं बल्कि रेड वाइन का सेवन करना त्वचा के लिए भी लाभदायक है। अगर सीमित मात्रा में रह कर रेड वाइन का सेवन किया जाए तो यह बहुत लाभदायक होती है।

दरअसल रेड वाइन गहरे रंग के अंगूरों से बनती है जिन्हें छिलके सहित फरमेंट किया जाता है। यही कारण है कि इसका रंग जामुनी होता है। बता दे कि रेड वाइन में पोलीफेनॉल्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। रेड वाइन में मुख्य रूप से रेसवेराट्रॉल नामक पोलीफेनॉल होता है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। रेड वाइन थक्कों के निर्माण को कम करती है। इसके अलावा रेड वाइन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से होने वाले नुकसान को समाप्त करने में मदद करती है। साथ ही रेड वाइन रक्त वाहिकाओं को लाइन करने वाली कोशिका परतों के कार्य को बेहतर बनाने में ही भी मदद करती है। रेड वाइन में आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और विटामिन सी की मात्रा होती है। इसमें प्रोएंथोसायनीडीन्स और रेस्वेराट्रोल जैसे एक्टिव एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण ये तनाव कम करने और फ्री रेडिकल से बचाने में भी मदद करती है। इससे त्वचा भी हेल्दी नजर आती है। रेड वाइन में मौजूद रेस्वेराट्रोल, याददाश्त तेज रखने में फायदेमंद है। इसके अलावा रेड वाइन पेट साफ करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी मददगार है।

दरअसल रेड वाइन पर हुए एक रिसर्च में 40 से 69 साल की उम्र के लोगों में दिल की बीमारी का खतरा कम पाया गया। बता दे कि रेड वाइन में अंगूर होता है। अंगूर में पाए जाने वाले हाई एंटी ऑक्सीडेंट्स या पॉलीफेनल्स (polyphenol) के चलते दिल के लिए अच्छा माना जाता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, रेड वाइन हृदय और गुर्दे सहित कई बीमारियों को रोकने में मदद करती है। साथ ही शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने में मददगार है।

कितनी मात्रा में पीएं रेड वाइन

रेड वाइन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसे अत्यधिक मात्रा में पीना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा रेड वाइन का सेवन करना ऐसा अन्य शराब की तरह ही शरीर को नुकसान पहुंचाएगी। रेड वाइन को हर दिन 148 मिलीलीटर से अधिक ना पियें। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को रेड वाइन का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही अगर आपके परिवार में अल्कोहोलिज्‍़म की हिस्ट्री रही हो तो रेड वाइन को इग्नोर करना चाहिए।

अगर लिवर या पैंक्रियास की दिक्कत हो तो भूलकर भी रेड वाइन का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड वाइन का सेवन करना दिल के लिए फायदेमंद है लेकिन अगर आप पहले हार्ट अटैक का शिकार रह चुके हैं तो रेड वाइन के सेवन से दूर रहें। ज्यादा मात्रा में भी रेड वाइन पीने से सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंचता है। इसलिए रेड वाइन का सेवन भी हमेशा उचित मात्रा में ही करना चाहिए।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story