×

Eye Care: 40 की उम्र के बाद जरूरी है आंखों की नियमित जांच, वक्त के साथ कम होती है रोशनी

Eye Care : बढ़ती हुई उम्र के साथ व्यक्ति का शरीर भी ढलने लगता है। आंखों की कमजोरी भी बढ़ती उम्र के साथ नजर आने लगती है। जरूरी है कि 40 की उम्र के बाद हर व्यक्ति अपनी आंखों का रेगुलर चेकअप करवाए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 14 Jan 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 14 Jan 2024 5:30 AM GMT)
Eye Care
X

Eye Care (Photos - Social Media)

Eye Care : 40 की उम्र के बाद हर व्यक्ति की आंखों की रोशनी कम हो जाती है। सिर्फ बोलने की बात नहीं है बल्कि गलती हुई उम्र के साथ आंखों पर धीरे-धीरे असर पड़ने लगता है पर निगाहें कमजोर हो जाती है। लेकिन अगर व्यक्ति अपनी लाइफ स्टाइल अच्छी रखता है तो उसकी आंखें हल्दी रहती है और उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है। आंखों में कोई परेशानी आई या ना आए लेकिन 40 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को अपनी आंखों का रेगुलर चेकअप जरूर करना चाहिए। कई बार हम चीजों को इग्नोर करते हैं और धीरे-धीरे ढलती उम्र के साथ हमारी आंखें बीमारी का शिकार बन जाती है। मोतियाबिंद एक ऐसी ही बीमारी है जिसका अगर वक्त रहते पता लगा लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है। ग्लूकोमा की वजह से आंखों पर दबाव बढ़ जाता है और ऑप्टिक नर्व खराब होने लगती है जो अगर ज्यादा खराब हो जाए तो व्यक्ति की आंखें भी जा सकती है। चलिए आज हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

क्यों बढ़ता है ग्लूकोमा

ग्लूकोमा जब शरीर में बढ़ जाता है तो व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है। उनमें तेज दर्द, खुजली और धुंधलापन आने लगता है। बीपी और डायबिटीज के मरीजों को यह बीमारी जल्दी पड़ती है।

Eye care


इतने है प्रकार

ओपन एंगल ग्लूकोमा

ग्लूकोमा के प्रकार की बात करें तो इस तरह की बीमारी में आंखों के चारों तरफ पानी घूमता रहता है और लगातार आंखों से पानी बहने के कारण इन पर जोर पड़ता है। देखने की शक्ति धुंधली हो जाती है और आंखों की नर्व में दिक्कत आने लगती है।

एंगल क्लोजर ग्लूकोमा

आंखों में लालपन, दर्द इसी तरह के ग्लूकोमा के टाइप में होते हैं। इसमें व्यक्ति की आंखों से पानी बहने लगता है।

Eye Care


होने के कारण

ग्लूकोमा होने के कारण व्यक्ति की आंखों की रोशनी धुंधली हो जाती है। डायबिटीज और बीपी के मरीजों को यह बीमारी ढलती उम्र के साथ हो सकती है। अगर आपके सिर में तेज दर्द हो रहा है, आपका जी घबरा रहा है या उल्टी और मितली जैसे समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story