×

Motion Sickness: सफर के दौरान अगर उल्टी और चक्कर से हैं परेशान तो आजमाएं ये टिप्स

Motion Sickness Relief Tips: अक्सर कुछ लोगों को यात्रा के समय उल्टी या चक्कर आने की समस्या होती है। अगर आपको भी समस्या है तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 7 Aug 2022 6:27 AM GMT
Tips for Motion Sickness
X

Motion Sickness (Image: Social Media)

Motion Sickness Relief Tips: अक्सर कुछ लोगों को यात्रा के समय उल्टी या चक्कर आने की समस्या होती है। अगर आपको भी समस्या है तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल यात्रा के समय उल्टी या चक्कर आने से ट्रिप का सारा मज़ा किरकिरा हो जाता है और साथ ही मूड भी खराब हो जाता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। तो आइए जानते हैं

इस समस्या से छुटकारा पाने का उपाय

सौंफ

सौंफ का सेवन करना यात्रा के दौरान काफी मददगार साबित होता है। अगर आपको यात्रा के दौरान उल्टी या चक्कर आता है तो आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। दरअसल सौंफ को पाचन के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसे खाने से पेट में राहत मिलती है। मुंह का स्वाद बेहतर होता है और जी मिचलाने की समस्या कंट्रोल होती है। सौंफ का पानी भी इस मामले में मददगार है। सौंफ को पाचन संबंधी चीज़ों के लिए बहुत बेहतर माना जाता है।

हरी इलायची

यात्रा के दौरान हरी इलायची का सेवन करें और इसे हमेशा अपने साथ रखें। उल्टी होने या जी मिचलाने पर हरी इलायची को टॉफी की तरह से मुंह में रखकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपके मुंह का स्वाद भी काफी बेहतर होगा।

एक्यूप्रेशर

उल्टी और मितली की परेशानी को कंट्रोल करने में एक्यूप्रेशर भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप विशेषज्ञ से एक्यूप्रेशर के पॉइंट्स के बारे में जानकारी लें और परेशानी होने पर इन पॉइंट्स को दबाएं। इसके अलावा डीप ब्रीदिंग भी इस परेशानी से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

सादा खाना

जिन लोगों को सफर के दायरे उल्टी या जी मिचलाने की परेशानी होती है, उन्हें सादा भोजन करना चाहिए। ऐसे लोगों को भूलकर भी सफर के दौरान मिर्च-मसालेदार भोजन नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा दूध से बनी चीजों को भी नहीं खाना चाहिए। दूध और मिर्च मसाले वाला भोजन आपकी समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में इन चीजों का सेवन यात्रा के दौरान या यात्रा से पहले बिल्कुल भी ना करें। सादा खाना और प्रोटीनयुक्त चीजें खाने से आपको काफी राहत मिल सकती है।

नींबू

यात्रा के दौरान उल्टी की समस्या या जी मिचलाने की समस्या में नींबू का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। सफर के दौरान नींबू और काला नमक अपने पास रखें। नींबू को काटकर और काला नमक लगाकर इसका रस धीरे-धीरे चूसें। इससे आपको काफी बेहतर महसूस होगा। इसके अलावा आप सिर्फ नींबू का सेवन भी कर सकते हैं या नींबू को सूंघ भी सकते हैं। इससे भी आपकी जरूर फायदा होगा।

अदरक

अदरक भी इस समस्या में में लाभकारी मानी जाती है। इसके लिए आप अदरक को टुकड़े को नींबू और काला नमक लगाकर मुंह में रखें और धीरे धीरे इसका रस लें। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इसके अलावा आप अदरक का पानी भी तैयार करके रास्ते में ले जा सकते हैं। इसलिए अगर आपको यात्रा के दौरान उल्टी या जी मिचलाने की समस्या है तो इस उपाय को जरूर आजमाएं।




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story