×

भीषण गर्मी में पड़ा है रमजान, सेहरी-इफ्तार में रखें ऐसे सेहत का ध्यान

 रोजे में इफ्तार के दौरान खजूर खाना चाहिए। खजूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में आयरन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इफ्तार के समय तला हुआ खाना शरीर के लिए हानिकारक होता है।

suman
Published on: 5 May 2019 12:54 AM GMT
भीषण गर्मी में पड़ा है रमजान, सेहरी-इफ्तार में रखें ऐसे सेहत का ध्यान
X

जयपुर:इस्लाम में रमजान को पाक महीना माना जाता है। रमजान में इस्लाम धर्म के लोग एक महीने तक रोजा रखते हैं। रोजा के दौरान वह दिनभर कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। सुबह के समय सहरी और शाम में इफ्तार खाते हुए उनका ये पाक महीना बीतता है। रमजान में बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक रोजा रखते हैं। दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहना और फिर अचानक इफ्तार या सहरी खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा गर्मी और ढेर सारा खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।ऐसे में रोजे के दौरान किस तरह अपनी सेहत का ख्याल रखें। जानिए

खाने के साथ एक गिलास ठंडा दूध या छाछ पिएं। इससे दिनभर की पानी की कमी की एक हद तक पूर्ति हो जाती है।इस तरह का खाना खाएं, जिसे पचने में वक्त लगता हो ताकि अगली सुबह तक आपको भूख न सताए।

इस दौरान पानी, दूध और जूस जैसी चीजों को तरजीह दें, शरीर में पानी की कमी गर्मी में बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।रमज़ान के दौरान कैफीनयुक्त पदार्थों जैसे चाय, कॉफी को अवॉइड करना चाहिए। गर्मियों में आने वाले फल जैसे तरबूज, नारियल पानी, खरबूज, अनानास और आम खाएं।

परशुराम ने अपनी मां के साथ किया था ऐसा काम,जिसे सुन हो जाता है रोंगटे खड़े

नींद की कमी नहीं होनी चाहिए। पूरी नींद लें ताकि कमजोरी न सताए।इफ्तार में खजूर खाना न भूलें। ये तुरंत ऊर्जा देने वाला फल है और इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती है।रमज़ान के दौरान शारीरिक मेहनत वाले काम न भी हों तो भी योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज की जानी चाहिए। सहरी में भी उन खाद्य पदार्थों को तरजीह दें जो दिनभर शरीर को हाइड्रेटेड रखे। तला-भुना कम से कम लें।

क्या खाएं और क्या ना खाएं

रोजे के समय डॉक्टर खान पान की चीजों पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। इस दौरान गैरजरूरी चीजों को खाने से बचना चाहिए। रोजे के दौरान तली हुई चीजों को खाने से बचने की सलाह दी जाती है। सहरी के समय अंडा, आटे की रोटी या परांठा, ताजे फल आदि खाने से सेहत ठीक रहती है। ध्यान रहे सहरी के समय ज्यादा कॉफी या सोडा नहीं पीना चाहिए। साथ ही सहरी में बिरयानी, कबाब, पिज्जा और फास्ट फूड्स नहीं खाने चाहिए। ये आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

रोजे में इफ्तार के दौरान खजूर खाना चाहिए। खजूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में आयरन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इफ्तार के समय तला हुआ खाना शरीर के लिए हानिकारक होता है। इफ्तार में तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। अगर रमजान के वक्त अपच की समस्या आती है तो इसे पचाने के लिए फाइबरयुक्त चीजें खानी चाहिए। इफ्तार के समय खाने खाते समय कम से कम पानी पीना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पानी पीने खाना पचता नहीं है। जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन खाना चाहिए। अधिक मात्रा में प्रोटीन खाने से कम भूख लगती है। जिन लोगों को दिल की बीमारी और मधुमेह की बीमारी है उन लोगों को कबाब, बिरयानी और चिकन खाने से बचना चाहिए।

suman

suman

Next Story