Namak Kitna Khaye: ज्यादा नमक खाना हो सकता है जानलेवा, जानें एक दिन में कितना खाना सही

Ek Din Me Kitna Namak Khaye: WHO अपनी एक रिपोर्ट में भविष्यवाणी की है कि 2030 तक 70 लाख लोग अधिक नमक के सेवन से जुड़ी बीमारियों से मर सकते हैं। इसलिए सीमित मात्रा में नमक खाना बेहद जरूरी है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 Oct 2024 3:09 AM GMT
Salt Intake Per Day: ज्यादा नमक खाना हो सकता है जानलेवा, जानें एक दिन में कितना खाना सही
X

Salt Intake Per Day (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Namak Kitna Khana Chahiye: आपने हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट्स को नमक का रोजाना एक सीमित्र मात्रा में ही सेवन करने की सलाह देते सुना होगा। क्योंकि नमक का ज्यादा सेवन (Namak Ka Jyada Sevan) करने से आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां घर कर सकती हैं। एक लिमिट से ज्यादा नमक खाने से जान भी जा सकती है। हाल ही में शोधकर्ताओं ने खुलासा किया कि दुनिया की 75 प्रतिशत आबादी सोडियम की दैनिक अनुशंसित मात्रा का लगभग दोगुना उपभोग करती है। इसके अलावा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने ये भविष्यवाणी की है कि 2030 तक 70 लाख लोग अधिक नमक के सेवन से जुड़ी बीमारियों से मर सकते हैं।

ये रिपोर्ट सामने आने के बाद लोगों में जाहिर तौर पर कंफ्यूजन शुरू हो गई होगी कि आखिर दिन में कितना नमक खाना (How Much Salt To Eat Per Day) सही है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि एक दिन में नमक की कितनी मात्रा लेनी चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नमक खाने के नुकसान (Namak Khane Ke Nuksaan)

इससे पहले कि हम नमक की सीमित मात्रा के बारे में जानें, हमें ये भी मालूम होना चाहिए कि आखिर नमक का अत्यधिक सेवन आपको किस-किस तरह से नुकसान (High Salt Intake Causes) पहुंचा सकता है।

1- अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर (High BP) की समस्या हो सकती है।

2- नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों (Heart Diseases) का खतरा बढ़ा सकता है। इससे हार्ट फेल्योर भी हो सकता है।

3- यही नहीं अगर आप अधिक मात्रा में नमक खाते हैं तो इससे किडनी की फंक्शनिंग खराब हो सकती है और किडनी डैमेज (Kidney Damage) भी हो सकती है।

4- नमक का अधिक सेवन हड्डियों के लिए भी खतरनाक है। इससे हड्डियों की डेंसिटी कम होने और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

5- इसके अलावा यह शरीर में वाटर बैलेंस को बढ़ा सकता है। क्योंकि ज्यादा नमक खाने से प्यास भी अधिक लगती है और इससे लिक्विड का सेवन बढ़ जाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कम नमक खाना भी खतरनाक (Kam Namak Khane Ke Nuksan)

WHO की भविष्यवाणी से डरकर या फिर इसके नुकसान को जानने के बाद नमक खाना बंद करने की गलती बिल्कुल भी न कर बैठिएगा। क्योंकि ज्यादा नमक के साथ-साथ कम नमक का सेवन भी सेहत पर बुरा असर डालता है। इसलिए डेली लाइफ में नमक का सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी का स्तर सही बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके अलावा अन्य पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचाने में भी यह मदद करता है। आइए जानते हैं कम सॉल्ट खाने के नुकसान (Low Salt Intake Side Effects In Hindi)।

1- कम नमक खाने से लो ब्लड प्रेशर (Low BP) की समस्या हो सकती है।

2- ब्रेन और हार्ट में सूजन आ सकती है।

3- सूजन के चलते सिरदर्द, कोमा और सीजर्स के अटैक आ सकते हैं।

4- टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes) होने का खतरा रहता है।

5- कम नमक के सेवन से कमजोरी, थकान और उल्टी की समस्या हो सकती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक दिन में कितना खाना चाहिए नमक (Ek Din Me Kitna Namak Khana Chahiye)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक, रोजाना एक व्यस्क को 5 ग्राम यानी लगभग एक चम्मच तक नमक का सेवन करना चाहिए। जबकि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को इससे भी कम नमक खाना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों व सुझावों पर अमल करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Shreya

Shreya

Next Story