Sarvangasana Pose: पूरे शरीर को फिट रखता है सर्वांगसन, जानें इसके 10 फायदे और करने का तरीका

Sarvangasana Yoga: सर्वांगासन को इंग्लिश में शोल्डर स्टैंड (Shoulder Stand) के नाम से जानते हैं। इससे शारीरिक के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 Oct 2024 3:58 AM GMT
Sarvangasana Pose: पूरे शरीर को फिट रखता है सर्वांगसन, जानें इसके 10 फायदे और करने का तरीका
X

Sarvangasana (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sarvangasana Yoga Ke Fayde: योग, फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। भारत में लोग प्राचीन काल से ही योग (Yoga) का अभ्यास करते आ रहे हैं। आप भी योग (Yoga) के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। इस योगा पोज का नाम है सर्वांगासन (Sarvangasana)। जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह शरीर के सभी अंगों को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और इसे करने के तरीके के बारे में।

सर्वांगासन के फायदे (Sarvangasana Ke Fayde)

सर्वांगासन को इंग्लिश में शोल्डर स्टैंड (Shoulder Stand) के नाम से जानते हैं। इसे करने से मानसिक तनाव और शारीरिक अंगों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां हम आपको इसके कुछ बेहतरीन लाभ (Sarvangasana Health Benefits In Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- अगर आप सर्वांगासन का नियमित अभ्यास करते हैं तो इससे शरीर के वजन को कम करने और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

2- इसे करने से शरीर के मसल्स स्ट्रेच होते हैं, जिससे शारीरिक अंगों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

3- सर्वांगासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इस योग आसान के जरिए खून सिर से पैरों तक फ्लो होता है।

4- इस योगासन के नियमित अभ्यास से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

5- यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे करने से दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।

6- सर्वांगासन नर्वस सिस्टम को बूस्ट करने का भी काम करता है।

7- मसल्स को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए भी यह योगासन फायदेमंद है।

8- मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह योगासन फायदेमंद माना जाता है। सर्वांगासन तनाव को करने के साथ ही नींद की गुणवत्ता में भी सुधार लाता है।

9- केवल इतना ही नहीं इस योग मुद्रा का रोजाना अभ्यास करके स्किन पर नजर आने वाले एजिंग साइंस को रोका जा सकता है।

10- इसे महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी विकार, बार-बार गर्भपात, प्रदर और बांझपन ठीक करने के लिए भी जाना जाता है।

सर्वांगासन करने का तरीका (Sarvangasana Karne Ka Tarika In Hindi)

अब जान लेते हैं कि आखिर सर्वांगासन को करते कैसे हैं। सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं। इसके बाद पैरों, कूल्हों और कमर के हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। शरीर को अतिरिक्त सहारा देने के लिए अपने हाथों को अपनी पीठ के नीचे रख लें। आपको आपके शरीर का सारा भार कंधों पर लाना है। कमर को बैलेंस करते हुए पैरों को ऊपर की ओर सीधा करें। कुछ देर तक इस पोजिशन में रहें। इसके बाद शुरुआती मुद्रा में आ जाएं। कुछ सेकेंड आराम करने के बाद फिर से इस योगासन का अभ्यास करें। इसे आप 3-4 बार कर सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों व सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Shreya

Shreya

Next Story