×

Scrub Typhus: क्या है यूपी में फैली रहस्यमयी बीमारी, जानें लक्षण और इलाज के बारे में सबकुछ

Scrub Typhus: उत्तर प्रदेश और असम में एक रहस्यमयी बीमारी ने कोहराम मचा रखा है। अब तक यूपी में 45 बच्चों की इस बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।

Shreya
Published on: 31 Aug 2021 5:18 PM GMT
Scrub Typhus: क्या है यूपी में फैली रहस्यमयी बीमारी, जानें लक्षण और इलाज के बारे में सबकुछ
X

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Scrub Typhus: उत्तर प्रदेश और असम में एक रहस्यमयी बीमारी ने कोहराम मचा रखा है। अब तक यूपी में 45 बच्चों की इस बीमारी के चलते मौत हो चुकी है, जबकि असम में करीब इस बीमारी के 29 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, जब मरीजों के नमूनों की जांच की गई तो इस बीमारी की पुष्टि स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus) के रूप में हुई है।

कोरोना के बीच स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus) की एंट्री के बाद से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। लेकिन आखिर स्क्रब टाइफस क्या है, इसके लक्षण क्या हैं, कैसे फैलता है, इसका इलाज क्या है, इस बारे में आपको जानकारी है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

क्या होता है स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus)

स्क्रब टाइफस को बुश टाइफस भी कहा जाता है। यह ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी (Orientia Tsutsugamushi) नामक बैक्टीरिया के कारण होने वाली गंभीर बीमारी है। लार्वा माइट्स द्वारा काटने के बाद लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। यह बीमारी काफी ज्यादा खतरनाक होती है, क्योंकि अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो संक्रमितों की जान भी जा सकती है।

(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्क्रब टाइफस के लक्षण (Scrub Typhus Symptoms)

तेज बुखार

गला सूखना

डिहाइड्रेशन

सिरदर्द

शरीर दर्द

मांसपेशियों में दर्द

त्वचा पर चकत्ते पड़ना

शरीर में हल्‍की खुजली होना

अचानक प्लेटलेट काउंट में कम हो जाना

स्क्रब टाइफस का इलाज (Scrub Typhus Treatment)

अगर स्क्रब टाइफस का इलाज समय पर न कराया जाए तो यह एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। मरीज के अंगों के खराब होने, रक्तस्राव की दिक्कत और कोमा तक का खतरा होता है। ऐसे में जरूरी है कि समय पर इस बीमारी का इलाज कराया जाए। इस बीमारी में सामान्यतौर पर कुछ खास तरह की एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। बीमारी की गंभीरता के हिसाब से एंटीबायोटिक दवाओं का डोज तय किया जाता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story